बिहार में शराबबंदी के बीच मातम: पूर्वी चंपारण में जहरीली शराब का कहर, अब तक 6 की मौत; प्रशासन में हड़कंप।

बिहार के पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) में जहरीली शराब का कहर जारी है। अब तक 6 लोगों की जान जा चुकी है जबकि कई गंभीर हैं। पुलिस ने इस मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़ें।

बिहार में शराबबंदी के बीच मातम: पूर्वी चंपारण में जहरीली शराब का कहर, अब तक 6 की मौत; प्रशासन में हड़कंप।

Apr 04 2026 09:01 pm

Editor: Panthalassa Team | Location: East Champaran (Motihari), Bihar, India

  • Download
  • no image
  • no image

बिहार में शराब बंद होने के बावजूद भी लगातार शराब की अवैध बिक्री हो रही हैबिहार के अलग-अलग जिलों में आए दिन जहरीली शराब पीने के कारण मौत की खबर सामने आती है बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में एक व्यक्ति का जहरीली शराब पीने के कारण मौत हो गई


शराब पीने से मौत की संख्या बढ़कर हुई 6

व्यक्ति के मौत के बाद बिहार में जहरीली शराब पीकर मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है मिली जानकारी के अनुसार जहरीली शराब पीने के कारण पहले ही पांच व्यक्ति की मौत हो गई जिसमें पहली मौत गुरुवार को हुई थी मोतिहारी जिले में जहरीली शराब पीने के कारण मरने वाले व्यक्ति परीक्षण मांझी, हीरालाल भगत, प्रमोद यादव और चंदू कुमार की मौत की मौत हो चुकी है जबकि कई लोग गंभीर रूप से बीमार हैं और उनका इलाज चल रहा है। 


इस घटना में शामिल 12 लोगों को किया गया है गिरफ्तार

जहरीली शराब पीने की वजह से मौत की संख्या बढ़ने पर प्रशासन एक्शन मोड में दिखाई दे रहा है पूर्वी चंपारण के तुरकौलिया और रघुनाथपुर के इलाके में हुई इस मौत के मामलों में लगभग 12 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। 


जहरीली शराब पीकर मौत होने के बाद बिहार सरकार पर सीधा सवाल खड़ा कर रहा है इतनी कड़ी कानून व्यवस्था के बाद भी अवैध शराब की बिक्री कैसे हो रही है। सोशल मीडिया पर आए दिन खबर आती रहती है कि पड़ोस के राज्यों से शराब की तस्करी की जा रही है और पुलिस उन्हें गिरफ्तार भी करती है। लेकिन इसके बावजूद भी शराब तस्कर अपने काम का अंजाम देने में बाज नहीं आते हैं। जिसका कारण यह होता है कि डुप्लीकेट शराब पीने की वजह से लोग अपनी जान गवा देते हैं।