Aurangabad Bihar News: ओबरा में दहेज के लिए विवाहिता को जहर देकर ससुराल वालों ने मौत के घाट उतारा

Aurangabad Bihar News: ओबरा में दहेज के लिए विवाहिता को जहर देकर ससुराल वालों ने मौत के घाट उतारा

ओबरा (औरंगाबाद): ओबरा जियादीपुर गांव में दहेज में मोटी रकम और बाइक नहीं देने की वजह से 30 वर्षीय विवाहिता पूजा देवी को ससुराल वालों ने जहर देकर मार डाला मृतका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी करने से पहले फोन कर जानकारी दी कि पापा में करने वाली हूं.

ससुराल वालों के खिलाफ ओबरा थाना में पहले भी की गई थी FIR दर्ज 

मृतका के पिता का कहना है कि वह अपनी बेटी पूजा का जियादीपुर में 2015 में शादी करवाई थी शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वालों ने दहेज के लिए पूजा को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था कई बार पूजा देवी के साथ मारपीट भी करते थे इसके खिलाफ ओबरा थाना (Obra Police Station) में उन्होंने प्राथमिक की दर्ज भी करवाई थी लेकिन रिश्तेदारों के कहने पर केस को खत्म कर दिया था.

Ads

कई बार मारपीट करने के बाद पूजा अपने मायके चली आई थी इस बार भी वह मायके आ गई थी लेकिन बहुत समझाने के बाद वह ससुराल गई थी, ससुराल जाने के बाद ससुराल वालों ने दोबारा उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था पिता का कहना है कि वह दहेज का रकम देने में असमर्थ थे.

मरने से पहले पूजा ने “मुझे ससुराल ने जहर दे दिया है” कही थी यह बात

पूजा अचानक अपने पिता को फोन करके बताती है कि पापा मैं मरने वाली हूं मुझे ससुराल वालों ने जहर खिला दिया है इतना सुनते ही मृतका के पिता ने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को जानकारी दी और खुद अपने बेटी पूजा देवी के ससुराल पहुंचे, पूजा को ओबरा के स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान रविवार को पूजा देवी की मौत हो गई.

Ads

मामले की जांच में जुटी ओबरा पुलिस

ओबरा थाना के थाना अध्यक्ष नीतीश कुमार ने जानकारी दिया कि घटना की जांच के लिए घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को भेजा गया है और दोषियों को के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी जानकारी के अनुसार मृतका के एक बहन और एक भाई है.