पति गया बाहर तो ससुर रोजाना करने लगा रेप, तंग आकर बहू ने ब्लेड से काटा प्राइवेट पार्ट
Muzaffarnagar News: ससुर की घिनौनी हरकतों और रोज-रोज के शोषण से तंग आकर बहू ने उठाया खौफनाक कदम, काटा प्राइवेट पार्ट। पति और पड़ोसियों ने नहीं किया था भरोसा।
Updated Jul 18 2026 08:46 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Muzaffarnagar, Uttar Pradesh, India
उत्तर प्रदेश के मुज़फ़्फ़रनगर से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक ससुर अपने ही बहू का कई साल से शारीरिक शोषण कर रहा था। जिससे तंग आकर बहू ने ससुर जाकिर का प्राइवेट पार्ट काट दिया। गंभीर रूप से घायल ससुर को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है और अब वह खतरे से बाहर है। वहीं आरोपी बहू को पुलिस हिरासत में ले लिया है। महिला का आरोप है कि उसका ससुर पिछले कई सालों से उसके साथ जबरदस्ती और छेड़छाड़ कर रहा था।
पति चलाता है रिक्शा, ससुर कि थी गंदी नजर
मिली जानकारी के अनुसार, महिला की शादी 7 साल पहले शहजाद से हुई थी और उनके दो मासूम बच्चे (5 और 6 वर्ष) हैं। शहजाद हरियाणा में एक किराए का रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पेट पालता है। पति के बाहर रहने के कारण महिला अपने घर पर बच्चों और ससुर के साथ अकेली रहती थी। इसी का फायदा उठाकर ससुर पिछले कई सालों से उसके साथ लगातार रेप कर रहा था।
यह भी पढ़े: होटल के कमरे में चल रहा था खेल, अचानक पहुंची पुलिस तो युवती बोली- मैं तो बस टाइम पास...
पड़ोसियों ने नहीं किया था विश्वास
महिला ने पुलिस को बताया कि घर में काम करते समय भी ससुर उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। जब मैंने इस बारे में अपने पति को बताया तो उसने भी मुझ पर भरोसा नहीं किया। इसके अलावा, रो-रोकर मैं मोहल्ले के लोगों को भी ससुर की करतूतें बताई थीं, लेकिन किसी ने मेरी बात को गंभीरता से नहीं लिया। जब उसे एहसास हुआ कि मेरी मदद कोई नहीं कर सकता है, तो उसने अपनी इज्जत बचाने के लिए अपने पास एक ब्लेड रखी और जैसे ही ससुर दोबारा जबरदस्ती करने की कोशिश की, तो उसने ब्लेड से प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया।
पुलिसिया कार्रवाई और जांच जारी
इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल ससुर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया; और महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है; शिकायत मिलते ही संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।