हंसी से लोटपोट कर देंगी यूट्यूब पर मौजूद ये 5 भोजपुरी कॉमेडी फिल्में, देखें लिस्ट
Bhojpuri Comedy Films: यूट्यूब पर देखे जाने वाले भोजपुरी के पांच सबसे बेहतरीन फिल्में। इन दिग्गज कलाकारों की फिल्में देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे
Updated May 20 2026 11:39 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India
Bhojpuri Comedy Movies: भोजपुरी सिनेमा अपने शानदार रोमांस और धमाकेदार एक्शन के लिए मशहूर है, लेकिन इसकी कॉमेडी भी बेहद ही लाजवाब रहता है। अगर आप भी रोजमर्रा की जिंदगी के तनाव और थकान से परेशान हैं, तो आपको एक बार भोजपुरी कॉमेडी फिल्में जरूर देखनी चाहिए, क्योंकि इससे आपका मूड तरोताजा हो जाएगा। इन फिल्मों के मजेदार डायलॉग आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे।
इस खास लिस्ट में दिग्गज सुपरस्टार खेसारी लाल यादव, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, यश कुमार और पवन सिंह की फिल्में शामिल है। दर्शकों की यह फिल्में इतनी पसंद है कि यूट्यूब पर इसे बार-बार देखा जाता है। आइए जानते हैं यूट्यूब पर मौजूद उन 5 भोजपुरी फिल्मों के नाम जो आपको हंसा हंसा कर लोटपोट कर देगा।
'बड़की बहू छोटकी बहू'
साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘बड़की बहू छोटकी बहू’ भोजपुरी सिनेमा के सबसे सफल फिल्मों में से एक मानी जाती है। इस फिल्म में भोजपुरी के टॉप अभिनेत्रियों काजल राघवानी और रानी चटर्जी ने काम किया है। यह फिल्म सिर्फ एक पारिवारिक ड्रामा ही नहीं है, बल्कि यह परिवार को एक साथ भी लाती है। इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म दंगल प्ले पर देख सकते हैं।
एक रजाई तीन लुगाई
भोजपुरी फिल्म ‘एक रजाई तीन लुगाई’ साल 2017 में रिलीज हुई थी। यह पूरी तरह से कॉमेडी फिल्म है, जिसे लोग काफी पसंद करते हैं। इस कहानी में आपको एक आदमी की तीन महिलाओं के साथ इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी, और इस फिल्म को यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं और इसे बार-बार देखा जाता है।
मैंने उनको सजन चुन लिया
भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह की फिल्म “मैंने उनको सजन चुन लिया” साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लोग एक्शन, रोमांटिक ड्रामा और कॉमेडी अंदाज के लिए पसंद करते हैं। इसमें पवन सिंह और काजल राघवानी की फनी केमिस्ट्री और कॉमिक अंदाज है।
आशिकी
भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल की फिल्म ‘आशिकी’ साल 2022 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सिर्फ रोमांटिक ड्रामा नहीं है, बल्कि इसमें छुआछूत और जाति भेदभाव जैसे गंभीर मुद्दों पर भी गंभीर सवाल उठाता है। इसलिए यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों में से एक मानी जाती है।
आए हम बाराती बरात लेके
साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म "आए हम बाराती बरात लेके" उस वर्ष की ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। इस फिल्म में फैमिली ड्रामा के साथ साथ कॉमेडी का भी तगड़ा अंदाज है, जो आपको हंसा हंसा कर लोटपोट कर देगा फिल्म में दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ का शानदार अभिनय देखने को मिलेगा।