सावधान! बिहार के इस पेट्रोल पंप पर हुआ गजब का खेल, नोजल मैन देखता रह गया और 43 हजार का तेल लेकर उड़ गया ठग

Aurangabad Petrol Pump Fraud: औरंगाबाद के जसोया मोड़ पर पेट्रोल पंप कर्मी को मालिक का हवाला देकर शातिर ठग ने लगाया हजारों का चूना। ड्रम में 450 लीटर डीजल भरवाया और 'सर्वर डाउन' का बहाना बनाकर ट्रैक्टर लेकर हुआ फरार।

सावधान! बिहार के इस पेट्रोल पंप पर हुआ गजब का खेल, नोजल मैन देखता रह गया और 43 हजार का तेल लेकर उड़ गया ठग

Aurangabad Bihar News: बिहार के औरंगाबाद जिले में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि वह अब नए-नए तरीकों से होगी के घटनाओं का अंजाम दे रहे हैं। औरंगाबाद के जसोईया मोड़ स्थित प्रकाश फ्यूल सेंटर पर अपराधियों ने पेट्रोल पंप के मैनेजर को धोखा देकर 42000 के डीजल भरवा कर बिना पैसे दिए फरार हो गये।

कैसे दी घटना को अंजाम?

पेट्रोल पंप पर तेल भरने वाले कर्मचारी संजीत कुमार ने बताया कि एक आदमी ट्रैक्टर लेकर उनके पंप पर पहुंचा और 450 लीटर डीजल ड्रमों और गैलन में तेल भरवाया। उसके साथ 17 लीटर तेल ट्रैक्टर के टंकी में भी डलवाया, जब पैसे देने की बारी आई तो उसने कर कोड मांगा। थोड़ी देर में बताया कि सर्वर डाउन होने के कारण पेमेंट नहीं हो पा रहा है हम 10 मिनट में आपका पेमेंट कर देंगे और उसने गाड़ी को साइड में लगा लिया।

Ads

कर्मचारियों को भरोसा हो गया कि यह व्यक्ति पेमेंट दे देगा तो वह उसे अनदेखा कर दिए और अपने काम में व्यस्त हो गए जिसका मौका का फायदा उठाकर अपराधी फरार हो गया।

₹43,888 का हुआ नुकसान

यह घटना के बाद पेट्रोल पंप के मालिक ने औरंगाबाद नगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स के आधार पर मामले की जांच कर रहे हैं। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और व्यापारियों में डर का माहौल बन गया है। क्योंकि ठाकुर ने बड़ी ही चतुराई से पेट्रोल पंप के मालिक का नाम लेकर धोखाधड़ी किया है। अपराधियों ने फोन कॉल पर बताया था कि वह पेट्रोल पंप के मालिक का दोस्त है और कर्मचारी का नंबर उन्हीं से लिया है।

Ads