पालीगंज: दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त के घर हुई कुर्की जब्ती

पालीगंज: दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त के घर हुई कुर्की जब्ती

Updated Jan 15 2026 10:59 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India

पटना डेस्क: पालीगंज थाना पुलिस ने दहेज के हत्या में फरार चल रहे अभियुक्त के घर कुर्की जब्ती करते हुए कार्रवाई की है, थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि अभियुक्त एतवारिया देवी पिता स्वर्गीय शिवजी यादव के ऊपर कांड संख्या 289/2025 के द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया था, लंबे समय से फरार रहने की वजह से न्यायालय के आदेश पर अभियुक्त के घर कार्रवाई की गई है.

इस कार्रवाई से इलाके में कानून का डर बना है और लोगों को एक संदेश भी मिला है कि अपराधियों को किसी भी हाल में बक्सा नहीं जाएगा, यह कार्रवाई पटना क्षेत्र के पालीगंज थाना इलाके के बेला गांव में की गई है.