पटना में दिनदहाड़े युवक की चाकू से गोदकर हत्या, गंगा किनारे मिला शव

पटना में दिनदहाड़े युवक की चाकू से गोदकर हत्या, गंगा किनारे मिला शव

Jan 31 2026 08:49 pm

Editor: Panthalassa Team | Location: Bihar, India

  • Download
  • no image
  • no image

बिहार की राजधानी पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवक को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। जिसका शव गंगा नदी किनारे कंटाही घाट के पास से झाड़ियां में खून से लथपथ मिला इस घटना से पूरे इलाके भर में दहसत मच गई है।

जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने जब झाड़ियों में शव को देखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दिया। जिसके बाद आलमगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्ज़ा में लेकर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि युवक के शरीर पर चाकू के कई गहरे घाव पाए गए हैं जिसे साफ पता चलता है कि उसकी हत्या नियोजित तरीके से की गई है।

हालांकि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है इसलिए हत्या का कोई कारण अभी तक पता नहीं चला है। लेकिन पुलिस का कहना है कि इस हत्या के कारण का खुलाशा मृतक की पहचान होने पर ही पता चल सकती है। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ अहम साक्ष्य जुटा रहा है और शव को अभी फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि इस पूरे मामले को गंभीर तरीको से जांच कर जल्द ही हत्या के पीछे कारण के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।