बिहार के जहानाबाद में शर्मनाक घटना: 5 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार
बिहार के जहानाबाद में राम नवमी के अवसर पर एक 5 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पढ़े पूरी ख़बर।
Mar 29 2026 07:14 am
Editor: Panthalassa Team | Location: Jehanabad, Bihar, India
Bihar Crime News: बिहार के जहानाबाद में रामनवमी के दिन शर्मनाक कर देने वाली घटना सामने आई हैं, जहां रामनवमी के पावन अवसर पर 5 साल की मासूम नवालिक बच्ची को हवस का सिकार बनना पड़ा। जहानाबाद के आदर्श नगर थाना के एक मोहल्ले में हुई घटना ने पुरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ़्तार कर लिया है।
बहला-फुसलाकर ले गया आरोपी
पीड़िता की मां द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार, यह घटना राम नवमी के दिन घटी। जब नाबालिग लड़की अपने घर के पास खेल रही थी, तभी पड़ोस के एक 19 वर्षीय युवक राजू कुमार ने उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। कुछ समय बाद जब लड़की रोते हुए घर लौटी, तो परिवार वाले स्तब्ध रह गए और उसने अपनी मां को सारी बात बताई। जैसे ही आसपास के लोगों और परिवार वालों को घटना की जानकारी मिली, लोग क्रोधित हो गए और भारी भीड़ जमा हो गई, लेकिन आरोपी युवक राजू उस समय भागने में सफल रहा।
Read: मेला देखकर लौट रहे 4 दोस्तों की कार नदी में गिरी, 3 की मौत, 1 लापता
स्थानीय लोगों ने पकड़ा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
अगले दिन, जैसे ही आरोपी युवक राजू कुमार को मोहल्ले में देखा गया, स्थानीय लोगों ने उसे पहचान लिया, पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की तथा आदर्श नगर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।
आदर्श नगर थाना पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। बच्ची की मेडिकल जांच भी करा ली गई है और रिपोर्ट का इंतजार है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।
