Bihar Drug Crackdown: झारखंड से बिहार लाया जा रहा था करोड़ों का गांजा, औरंगाबाद में पुलिस ने ऐसे किया भंडाफोड़

बिहार के औरंगाबाद में पुलिस ने NH-139 पर हाइवा के गुप्त तहखाने से 591 किलो गांजा बरामद किया है। अंतरराज्यीय तस्कर अब्दुल खान गिरफ्तार। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

Bihar Drug Crackdown: झारखंड से बिहार लाया जा रहा था करोड़ों का गांजा, औरंगाबाद में पुलिस ने ऐसे किया भंडाफोड़

Interstate Drug Smuggler Arrested: बिहार का औरंगाबाद जिले में शराब और नशीले पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे हैं। अभियान के तहत औरंगाबाद की पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार परकार्रवाई करते हुए पुलिस 591.76 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जिसे एक हाईवे ट्रक के अंदर गुप्त तरीके से छिपाकर तहखाना में रखा गया था।


ऐसे हुई गिरफ्तारी और बरामदगी

मध्य निषेध विभाग को सूचना मिली थी कि झारखंड की ओर से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बिहार लाया जा रहा है। जानकारी मिलते ही औरंगाबाद के एसपी के निर्देश पर अंबा थाना अध्यक्ष राहुल राज ने NH-139 पर घेराबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू किया। जहां पर संदिग्ध ट्रक को रोका गया और उसकी तलाशी लेने पर भारी मात्रा में गांजा का पैकेट बरामद हुआ है।


जब्त सामान का विवरण:

  • गांजा: 591.76 किलोग्राम
  • वाहन: 01 हाइवा ट्रक
  • नकद: 10,780 रुपये


कौन है गिरफ्तार तस्कर?

गांजा तस्करी में गिरफ्तार आरोपी अब्दुल खान रोहतास जिले के बिक्रमगंज का निवासी है आरोपी से पूछताछ करने के बाद उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस अब अंतरराज्यीय सिंडिकेट से जुड़े अन्य तस्करों के तलाश में छापेमारी करने में जुड़ गई है।