मदनपुर के जंगल में अवैध अफीम की खेती को पुलिस ने किया नष्ट, 2 एकड़ में उगाई गई थी अफीम

मदनपुर के जंगल में अवैध अफीम की खेती को पुलिस ने किया नष्ट, 2 एकड़ में उगाई गई थी अफीम

Dec 07 2025 11:35 am

Editor: Panthalassa Team | Location: Madanpur, Aurangabad (Bihar), Bihar, India

  • Download
  • no image
  • no image

औरंगाबाद जिले के देव प्रखंड के जंगल और पहाड़ी क्षेत्रों में अफीम की खेती करने का खुलासा हुआ है। यहां पर 2 एकड़ में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही थी। नारकोटिक्स विभाग को गुप्त सूचना मिली कि जंगल के अंदर अफीम के तस्कर ग्रामीण के सहयोग से अफीम की अवैध खेती कर रहे हैं।

जानकारी मिलते ही वन विभाग और पुलिस विभाग की टीम सक्रिय हुईऔर मदनपुर के घने जंगल में अभियान चलाकर करीब दो एकड़ में लगे अफीम की खेती को नष्ट किया। इससे पहले भी 9 एकड़ में लगे अफीम की खेती को नष्ट किया गया है।


जंगल के कई हिस्सों में खेती की जाने की है संभावना ड्रोन से हो रहा है सर्वे

अधिकारियों ने कहा कि जंगल के और भी कई हिस्से में खेती की जाने की संभावना है। पुलिस ड्रोन के माध्यम से इसकी जांच कर रही है अगर फसल पाई जाती है। तो पुलिस और वन विभाग की टीम वहां पर पहुंचकर उसे नष्ट करने का काम करेगी।