Khesari Lal Yadav Aur Roshan Rohi : पहली बार साथ आए भोजपुरी और मगही इंडस्ट्री के दो सुपरस्टार
Khesari Roshan Collaboration: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और मगही सिंगर रौशन रोही के नए गाने की शूटिंग पूरी हो गई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है।
Updated Jun 03 2026 01:33 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India
Khesari Lal Yadav Roshan Rohi New Song: भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव और मगही इंडस्ट्री के मशहूर गायक रौशन रोही के फैंस के लिए बेहद रोमांचक खबर सामने आ रही है। इन दिनों सोशल मीडिया पर खेसारी और रोशन की शूटिंग का वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें दोनों सुपरस्टार एक ही फ्रेम में दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह गाने की शूटिंग की वीडियो है, जिसमें दोनों एक साथ नजर आने वाले हैं।
इस गाने में दोनों सुपरस्टार के साथ भोजपुरी अभिनेत्री नीलम गिरी भी अपना तड़का लगाने वाली है। वायरल हो रहे वीडियो में दोनों सिंगर के साथ नीलम भी दिखाई दे रही हैं। जिससे यह साफ होता है कि इस गाने में उनका भी ठुमका लोगों को दिखाई देने वाला है।

सोशल मीडिया पर लीक हुआ वीडियो, फैंस में मचा क्रेज
सोशल मीडिया पर शूटिंग का वीडियो जैसे ही वायरल हुआ तो उसके बाद फैंस इस कोलैबोरेशन को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में लगातार गाने की रिलीज डेट पूछने लगे हैं। बताया जा रहा है कि गाने की शूटिंग कंप्लीट हो चुकी है लेकिन मेकर्स ने रिलीज को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।
पहली बार दिखेगा ऐसा जुगलबंदी का तड़का
वैसे तो मगही सिंगर रौशन रोही, अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे जैसे कई सारे सुपरस्टारों के साथ नजर आ चुके हैं, लेकिन भोजपुरी के हिट मशीन कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव के साथ कोलैबोरेशन इंडस्ट्री में एक अलग धमाल मचाने वाला है। यह पहली बार होगा जब भोजपुरी और मगही इंडस्ट्री के दो बड़े चेहरे एक ही स्क्रीन पर दिखाई देंगे।