औरंगाबाद: जूनियर इंजीनियर से मारपीट और रंगदारी का आरोप, मुखिया पर FIR दर्ज; जवाब में मुखिया ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
Feb 03 2026 06:01 pm
Editor: Admin | Location: Aurangabad (Bihar), Bihar, India
बिहार औरंगाबाद जिले के ढिबरा थाना क्षेत्र के निर्माण अधीन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय में जूनियर इंजीनियर सुशील कुमार के साथ स्थानीय मुखिया क्यों ऊपर मारपीट और रंगदारी मांगने का आरोप लगाया गया है।
काम रूकवाकर रंगदारी मांगने का आरोप
पीड़ित सुशील कुमार ने पुलिस को लिखित बयान दिया कि देव प्रखंड के पथरा पंचायत मैं स्कूल का निर्माण कार्य का निरीक्षण कर रहे थे इसी दौरान दुलारे पंचायत के मुखिया विजेंद्र कुमार यादव अपने एक साथी के साथ कार्यस्थल पर पहुंचे और मजदूरों को काम बंद करने का आदेश दिया।
साथी इंजीनियर ने यह दावा किया कि मुखिया द्वारा उनसे रंगदारी की मांग की गई जब उन्होंने रंगदारी देने से मना किया तो मुखिया और उनके साथी द्वारा जूनियर के साथ मारपीट की और ब्लैक scorpio से फरार होते हुए उसे जान मारने की धमकी भी दी।
मुखिया ने आरोपों को बताया बेबुनियाद
जूनियर इंजीनियर द्वारा लगाया गया बिजेंदर यादव के ऊपर आरोपों को मुखिया ने बेबुनियाद बताया है, उन्होंने कहा कि विद्यालय के निर्माण में भारी अनियमितता बरती जा रही हैं, एस्टीमेट में बालू की ढलाई का प्रावधान है लेकिन राख का उपयोग किया जा रहा था।
मुखिया ने जिलाधिकारी से शिकायत करने की बात कही और अपनी गर्दन बचाने के लिए fir को झूठा बताया है।
