देव कंचनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 110 लीटर देशी शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार
औरंगाबाद के देव कंचनपुर थाना पुलिस ने खेमचंद बिगहा नहर के पास छापेमारी कर 110 लीटर देशी महुआ शराब और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। कारोबारी दीपन यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें।
Apr 05 2026 06:50 pm
Editor: Panthalassa Team | Location: Deo, Aurangabad (Bihar), Bihar, India
देव औरंगाबाद (बिहार): जिले में आवाज शराब बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत देव के कंचनपुर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी करके भारी मात्रा में देसी महुआ शराब बरामद किया है और साथ ही एक कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है।
नहर के पास हुई छापेमारी
कंचनपुर थाना के थाना प्रभारी नीतू कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खेमचंद बीघा नहर के पास अवैध बिक्री के लिए भारी मात्रा में शराब की खेप ले जाई जा रही है। पुलिस ने सूचना मिलते ही उसे जगह पर जाकर छापेमारी की है। जिसमें 110 लीटर महुआ शराब प्लास्टिक के थैलियों में पैक किया हुआ मिला है।
कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के मुड़गारा का दीपन यादव पिता शिव यादव के रूप में हुई है। आरोपी को कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है और पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी है।
