Bhojpuri Controversy सौम्या पोखरेल ने सिंगर चंदन चंचल पर लगाया शराब पीकर गाली-गलौज करने का आरोप, बिहार पुलिस से की शिकायत।

भोजपुरी अभिनेत्री सौम्या पोखरेल ने सिंगर चंदन चंचल पर शराब के नशे में उनके मैनेजर को गाली देने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। सौम्या ने वीडियो शेयर कर बिहार पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। जानें क्या है पूरा मामला।

Bhojpuri Controversy सौम्या पोखरेल ने सिंगर चंदन चंचल पर लगाया शराब पीकर गाली-गलौज करने का आरोप, बिहार पुलिस से की शिकायत।

Updated Apr 05 2026 03:35 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री इन दोनों विवाद में उलझती हुई दिखाई दे रही है। आए दिन किसी न किसी सिंगर या अभिनेत्री के साथ विवाद के खबरें सुनने को मिलती है। इसी बीच भोजपुरी अभिनेत्री सौम्या पोखरेल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि भोजपुरी सिंगर चंदन चंचल (Chandan Chanchal) रात्रि के 12:00 बजे शराब के नशे में उनके मैनेजर को गाली गलौज कर रहा है।


अभिनेत्री ने किया बिहार पुलिस से कार्रवाई की मांग

सौम्या ने वीडियो को फेसबुक पर शेयर करते हुए बिहार पुलिस से इस पर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बिहार में शराब बंद होने के बावजूद भी इस सिंगर ने शराब पिया और नशे के धुत में रात्रि के 12:00 बजे वीडियो कॉल करके अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा।

यहां पर सवाल यह उठता है कि आम लोगों की तो बात अलग है लेकिन भोजपुरी के सिंगर भी शराब के नशे में भूत रहते हैं जबकि बिहार में शराब बंद है हालांकि देखना यह है कि सौम्या पोखरेल (Saumya Pokhrel) द्वारा लगाए गए आरोपों पर बिहार पुलिस सिंगर के ऊपर क्या एक्शन लेती है।