औरंगाबाद के देव में खुलेगा अगरबत्ती और धूप की फैक्ट्री मिलेगा आसपास के लोगों को रोजगार

औरंगाबाद के देव में खुलेगा अगरबत्ती और धूप की फैक्ट्री मिलेगा आसपास के लोगों को रोजगार

बहुजन समाज पार्टी के नेता शक्ति मिश्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए जानकारी दी की औरंगाबाद के देव में देव अगरबत्ती (Deo Agarbatti) और देव धूप (Deo Dhup) की फैक्ट्री शक्ति मिश्रा फाउंडेशन के माध्यम से लगाई जाएगी जिससे आसपास के लोगों को रोजगार मिलेगा।

देव के भटकूर के पास लगाया जाएगा प्लांट

धूप और अगरबत्ती का यह प्लांट भटकोर गांव के समीप लगाया जाएगा जिससे आसपास के लोग (जैसे वकीलगंज) को रोजगार दिया जाएगा, फैक्ट्री खोलने के बाद काम करने वाले लोगों को दिल्ली, सूरत या अन्य किसी शहर में जाकर काम करने की जरूरत नहीं पड़ेगी वह अपने घर परिवार के साथ रहकर काम कर सकते हैं।

Ads