दोस्ती की मिसाल, दिवंगत दोस्त की बेसहारा पत्नी और 3 बेटियों का युवक ने थामा हाथ, सूर्य मंदिर में रचाई शादी
बिहार के औरंगाबाद में सच्ची दोस्ती की मिसाल! सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दोस्त की पत्नी और तीन बेटियों को सहारा देने के लिए नवलेश ठाकुर ने सोनी कुमारी से सूर्य मंदिर में शादी की। जानें पूरी कहानी।
Updated Apr 19 2026 07:42 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Aurangabad (Bihar), Bihar, India
औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिले के शाहपुर स्थित देव सूर्य मंदिर में एक दोस्त ने ऐसी मिसाल पेश की है जिस पर भरोसा करना कोई आम बात नहीं है। दरअसल एक दोस्त ने अपने दिवंगत दोस्त की पत्नी से शादी रचाकर सिर्फ उन्हें नया जीवन नहीं दिया बल्कि उनके बच्चे को अनाथ होने से भी बचाया है।
सड़क हादसे में हो गई थी दोस्त की मौत
मिली जानकारी के अनुसार 2025 के में महीने में नीतिश ठाकुर की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। नीतीश के मौत के बाद उसकी पत्नी सोनी कुमारी और तीन छोटी बेटियों का जिंदगी पूरी तरह बिखर गया था। हालत ऐसी हो गई थी कि रोजमर्रा की जरूरत को भी पूरा नहीं कर पा रहे थे। ऐसे मुश्किल वक्त में नीतिश ठाकुर के दोस्त नवलेश ठाकुर ने उसकी पत्नी से शादी करके न सिर्फ उसके बच्चे को अनाथ होने से बचाया बल्कि उन्हें एक नई जिंदगी भी दी है।
सूर्यदेव को साक्षी मानकर दोनों ने रचाई शादी
नीतीश के दोस्त और उसकी पत्नी ने औरंगाबाद शहर के अदरी नदी किनारे स्थित देव सूर्य मंदिर में भगवान सूर्य को साक्षी मानकर शादी रचा ली। यह विवाह दोनों के परिवार की रजामंदी से हुई है।