खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी का नया भोजपुरी गाना 'लईका नियन राजा करस' हुआ वायरल

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी का नया गाना 'लईका नियन राजा करस' रिलीज हो गया है। ज़ी म्यूजिक भोजपुरी पर इस गाने के शानदार विजुअल्स और आकांक्षा के बोल्ड अंदाज ने इंटरनेट पर आग लगा दी है।

खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी का नया भोजपुरी गाना 'लईका नियन राजा करस' हुआ वायरल

Updated Apr 19 2026 08:58 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: Mumbai, Maharashtra, India

भोजपुरी सिनेमा के हिट मशीन कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव ने एक बार फिर अपने नए गाने 'लईका नियन राजा करस' के वीडियो को दर्शकों के बीच परोस दिया है। इस गाने के वीडियो में बॉलीवुड और टीवी अभिनेत्री आकांक्षा पूरी नजर आ रही है। ज़ी म्यूजिक कंपनी के भोजपुरी यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया यह गाना सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है।


हॉलीवुड स्टाइल विजुअल्स और भव्य लोकेशंस

अगर वीडियो की बात करें तो शुरुआत में एक विशाल और काल्पनिक महल के दृश्य दिखाई देता है जो हॉलीवुड फिल्म जैसा महसूस करा रहा है। गाने की शूटिंग खूबसूरत इनडोर और आउटडोर लोकेशन पर की गई है। वीडियो में खेसारी और आकांक्षा के बीच रोमांस और नोक-झोंक को बहुत ही खूबसूरती से फिल्माया गया है।


आकांक्षा पुरी का ग्लैमरस और बोल्ड अवतार

इस गाने में आकांक्षा पुरी का लुक चर्चा का विषय बना हुआ है। लाल और नीली साड़ियों में बेहद ग्लैमर दिख रही है। इस वीडियो में आकांक्षा को स्टाइलिश और चुलबुली पत्नी के रूप में दिखाया गया है और वहीं दूसरी ओर खेसारी उनके पति की भूमिका निभा रहे हैं।


Laika Niyan Raja Karas Song Details

  • Song - Laika Niyan Raja Karas
  • Singer - Khesari Lal Yadav
  • Music - Arya Sharma
  • Lyrics - Rohit Singh
  • Featuring - Khesari Lal Yadav & Akanksha Puri
  • Video by - Wailens Production
  • Director - Pavan Pal
  • Editor - Angad Pal
  • Choreographer - Gulam Ji & Vishakh