Garmi Magahi Movie Box Office Collection: आशीष यादव की फिल्म 'गर्मी' ने तोड़े भोजपुरी फिल्मों के रिकॉर्ड, कमा डाले 1 करोड़ रुपए
मगही फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार आशीष यादव की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'गर्मी' ने भोजपुरी सुपरस्टार्स की नींद उड़ा दी है। 30 से 40 लाख के बजट में बनी यह फिल्म करोड़ों रुपए की कमाई कर गई। नए कलाकारों को फिल्म में कास्ट करके फिल्म को सुपरहिट करना और खासकर मगही भाषा में फिल्म बनाना अपने आप में एक बड़ी बात है।
मुख्य भूमिका में आशीष यादव के साथ अभिनेत्री बबली पांडे आ रही हैं नजर
इस फिल्म की मुख्य भूमिका में मगही सिंगर आशीष यादव और अभिनेत्री बबली पांडे दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म के लेखक अभय यादव और डायरेक्टर अभिषेक सम्राट हैं। यह मगही भाषा की पहली ऐसी फिल्म है, जिसका ट्रेलर 50 लाख लोगों ने देखा है।
मगही दर्शकों का कहना है कि यह एक फिल्म नहीं, बल्कि मगही भाषा के कलाकारों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। आशीष के अभिनय की लोग काफी ज्यादा तारीफ कर रहे हैं कि नए कलाकार होने के बावजूद भी इतना अच्छा अभिनय करना वाकई आश्चर्यजनक है।
Garmi Magahi Movie Box Office Collection Day Wise
| Day | Date | India Gross (Crore) | Fluctuation (%+/-) |
|---|---|---|---|
| Day 1 | 4 March 2026 | ₹0.25 | (Opening Day) |
| Day 2 | 5 March 2026 | ₹0.30 | +20% |
| Day 3 | 6 March 2026 | ₹0.10 | -67% |
| Day 4 | 7 March 2026 | ₹0.05 | -50% |
| Day 5 | 8 March 2026 | ₹0.03 | -40% |
| Day 6 | 9 March 2026 | ₹0.02 | -33% |
| Day 7 | 10 March 2026 | ₹0.01 | -50% |
| Day 8 | 11 March 2026 | ₹0.01 | 0% |
| Day 9 | 12 March 2026 | ₹0.01 | 0% |
| Day 10 | 13 March 2026 | ₹0.01 | -100% |
| Lifetime India Net | ₹0.41 crore | ||
| Lifetime India Gross | ₹0.58 crore | ||
| Lifetime Worldwide Gross | ₹0.58 crore | ||
गायक से नायक तक का सफर
आशीष यादव की बात करें तो आशीष अपने शुरुआती दिनों में भोजपुरी और मगही गाने गाते थे। फिर धीरे-धीरे इन्होंने भोजपुरी को छोड़कर मगही भाषा में अपने गानों के जरिए एक अलग पहचान बना ली है। इन्होंने कई सारे सुपरहिट गाने बनाए हैं, जो 200 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज पार कर चुके हैं।
