सीता फॉल | Tourist Places in Jharkhand | Sita Falls

सीता फॉल | Tourist Places in Jharkhand | Sita Falls

Updated Feb 13 2025 12:27 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Jharkhand, India

झारखंड की राजधानी रांची में मौजूद सीता फॉल बेहद खूबसूरत फॉल है इस फॉल के बगल में माता सीता की एक मंदिर भी स्थापित की गई है जिसका इतिहास रामायण काल से जुड़ा है अगर आपका भी जुड़ाव प्रकृति और धर्म के साथ है तो सीता फॉल आपके लिए बेहद खास है.

लगभग 40 फीट की ऊंचाई से गिरता हुआ पानी मन मोह लेता है इस दृश्य को देखने दूर दूर से लोग यहां आते हैं यहां के शांत वातावरण लोगों को खूब भाता है पिकनिक के लिए यह बेहद खूबसूरत स्थान है स्थानीय लोगों के अलावा अन्य लोग भी यहां आकर पिकनिक मनाते हैं. 

Ads

यह जलप्रपात रांची से लगभग 42.2 किलोमीटर की दूरी पर जोन्हा फॉल के बगल में मौजूद है, ऐसा माना जाता है की रामायण काल में वनवास जाने के दौरान इस स्थान से होकर गुजरी थी उनका पद चिन्ह अभी भी यहां संरक्षित कर रखा गया है और माता-पिता की मंदिर स्थापित की गई है जो यहां का मुख्य आकर्षण है, माता सीता के नाम पर ही इस जलप्रपात का नाम सीता फॉल रखा गया है. 

अगर आप सड़क मार्ग द्वारा यहां पहुंचना चाहते हैं तो आपको बता दें कि टैक्सी या ऑटो से यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है, रांची से इस जलप्रपात की दूरी 42.2 किलोमीटर की है, अगर आप के बजाय यहां रेल मार्ग द्वारा पहुंचना चाहते हैं तो आपको बता दें कि यहां का निकटतम रेलवे स्टेशन जोन्हा रेलवे स्टेशन है, वही यहां का निकटतम हवाई अड्डा बिरसा मुंडा एयरपोर्ट है, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से जोन्हा फॉल की दूरी 40 किलोमीटर की है.

Ads