औरंगाबाद को मिलेगी जाम से मुक्ति, 14 करोड़ कि लागत से जसोइया नाला से रमेश चौक तक चौड़ी होगी सड़क
Updated Feb 03 2026 05:21 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Aurangabad (Bihar), Bihar, India
औरंगाबाद शहर में लगने वाली जाम से अब लोगों को जल्द ही मुक्ति मिलने वाली है। जिला प्रशासन और पद पर मंडल में एक बड़ा कदम उठाया है जिसमें जसोइया नाला से रमेश चौक तक 14 करोड़ रुपए की लागत से सड़क को चौड़ा करने का योजना बनाई गई है।
सड़क की दूरी लगभग 1.8 किलोमीटर लंबी है जिसकी टेंडर की प्रक्रिया अधिकारीक को शुरू जा चुकी है।
5 मीटर से बढ़कर 10.5 मीटर होगी चौड़ाई
वर्तमान स्थिति में सड़क की औसत चौड़ाई मात्र 5 मीटर है जिसके कारण सड़क पर अक्सर भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है।
इस नई योजना के तहत सड़क को 10.5 मीटर चौड़ी के जाएगी, सड़क चौड़ी होने के बाद बड़े वाहन और एंबुलेंस का आवागमन आसानी से हो सकेगा और जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा।