दादरा और नगर हवेली में जमीन के नियम सख्त: अब डिजिटल सत्यापन के बिना नहीं होगी रजिस्ट्री
Land Records Digitization 2026: दादरा और नगर हवेली में जमीन की खरीद-बिक्री के नियम बदले। 2026 से डिजिटल सत्यापन और CLU अनिवार्य। जानें कैसे होगा अब दाखिल-खारिज।
Updated Apr 29 2026 02:14 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Silvassa, Dadra and Nagar Haveli, India
Dadra and Nagar Haveli Land Rules: दादरा नगर हवेली की प्रशासन ने भूमि सुधारो के दिशा में एक नया नियम लागू करते हुए जमीन खरीद- बिक्री और म्यूटेशन की प्रक्रिया को पूरी तरह बदल दिया है। 2026 के नए नियम के मुताबिक अब संपत्तियों का डिजिटल वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य कर दिया गया है।
जानिए क्या है प्रमुख बदलाव और नए नियम?
प्रशासन द्वारा जारी की गई नई गाइडलाइंस के मुताबिक अब किसी भी जमीन का रजिस्ट्री करने से पहले सरकारी पोर्टल के माध्यम से उसका डिजिटल रिकॉर्ड चेक करना अनिवार्य होगा। अगर रिकॉर्ड में कोई भी गलती पाई जाती है तो रजिस्ट्री की प्रक्रिया को रोक दिया जाएगा।
इसके अलावा कृषि भूमि पर बिना अनुमति के निर्माण नहीं होगा। अगर कृषि भूमि पर किसी भी प्रकार का निर्माण करना है तो Change of Land Use (CLU) के अधिकारी का अनुमति लेनी होगी। खेती की जमीन को आवासीय या व्यावसायिक उपयोग में लाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। कॉलोनीयों का निर्माण करने के लिए नक्शा पास करना अनिवार्य है। बिना नक्शा पास कारण निर्माण किया गया तो प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगी।
निवेश करने वालों के लिए विशेष सलाह
दादरा नगर हवेली की प्रशासन अपने शख्त तौर पर कहा है कि प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले खरीदार को लैंड उसे स्टेटस जरूर चेक कर लेना चाहिए। अगर आप खेती की जमीन खरीद रहे हैं और वहां घर बनाना चाहते हैं तो आपको सरकारी विभाग से अनुमति लेना अनिवार्य है।