Bhojpuri Video Song: शादियों के सीजन में बजेगा सिर्फ रितेश पांडे का यह नया गाना, 'मजाक करे गाल से' ने तोड़े रिकॉर्ड्स

भोजपुरी स्टार रितेश पांडे और सपना चौहान का नया गाना Majak Kare Gal Se रिलीज होते ही वायरल हो गया है। पूरी रिपोर्ट पैंथालासा न्यूज़ पर पढ़ें।

Bhojpuri Video Song: शादियों के सीजन में बजेगा सिर्फ रितेश पांडे का यह नया गाना, 'मजाक करे गाल से' ने तोड़े रिकॉर्ड्स

Updated Apr 19 2026 10:43 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India

Bhojpuri Video: भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे एक बार फिर अपने नए गाने के साथ दर्शकों के बीच तहलका मचा दिया है। रितेश का नया गाना मजाक कर गाल से यूट्यूब पर रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगा। इस गाने में रितेश पांडे के साथ-साथ भोजपुरी की उभरती हुई एक्ट्रेस सपना चौहान दिखाई दे रही हैं। इन दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।

मजेदार नोकझोंक और शानदार वीडियो

इस गाने के वीडियो में रितेश पांडे और सपना चौहान के बीच खट्टी मीठी नोक झोक दिखाई गई है। सपना चौहान एक ग्लैमर अवतार में दिखाई दे रही है, तो वही रितेश पांडे अपने चिर-परिचित बेबाक अंदाज में नजर आ रहे हैं।

शादियों और पार्टियों की बनेगा पहली पसंद

इस गाने का म्यूजिक बीट इतना दमदार है की शादियों में डीजे पर लोग गाने को बजाकर खूब झूम रहे हैं। भोजपुर दर्शन भी रितेश और सपना की जोड़ी को खूब जमकर तारीफ कर रहे हैं और बता रहे हैं कि यह गाना रितेश के हर गाने की तरह सुपरहिट हो सकता है।