Weather Update Today: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट, 47 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, जानें कब मिलेगी राहत
उत्तर भारत में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी! 24 मई को पारा 47 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं, वहीं 26 मई को बारिश से राहत की उम्मीद है।
Updated May 19 2026 02:58 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: New Delhi, Delhi, India
47 Degree Temperature 24 May: उत्तर भारत के कई हिस्सों में गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में भारी बढ़ोतरी होने के साथ-साथ लोगों को भीषण लू का भी सामना करना पड़ सकता है। इस हफ्ते गर्मी 47 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को भी छू सकती है।
लगातार बढ़ेगा तापमान, 24 मई को सबसे गर्म दिन रहने के आसार
सप्ताह की शुरुआत यानी मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जिसके अगले कुछ दिनों में लगातार बढ़ने की उम्मीद है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 20 मई को तापमान बढ़कर 44 डिग्री तक पहुंच जाएगा तो वहीं गुरुवार से शनिवार तक 44°C से 45°C के बीच रहने की संभावना है।
इस सप्ताह के रविवार के दिन आसमान में हल्के बादल के साथ गर्मी अपना रौद्र रूप दिखाने वाली है। इस दिन गर्मी का पर 47 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
राहत की खबर: 26 मई को हो सकती है बारिश
भीषण गर्मी और लू के बीच इस सप्ताह के अंत में एक राहत की उम्मीद दिखाई दे रही है। जानकारी के अनुसार मंगलवार (26 मई) को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही आसमान में बादल छाने के बाद बारिश होने की संभावना है।