कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, बॉलीवुड सेलेब्स का मिला सपोर्ट
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' का प्रदर्शन। कई बॉलीवुड सितारों ने किया युवाओं का समर्थन। पूरी खबर पढ़ें।
Updated Jun 06 2026 04:41 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Delhi, India
Cockroach Janta Party: नीट पेपर लीक मामले में देश के युवाओं का गुस्सा सातवें आसमान पर है। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोर रही 'कॉकरोच जनता पार्टी' की 6 जून को दिल्ली के जंतर मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन हो रहा है। दिल्ली पुलिस द्वारा इस प्रदर्शन की मंजूरी मिलने के बाद, आंदोलन की मुख्य मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा है हूं।
नई दिल्ली में सुरक्षा को लेकर 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। साथ में, कॉकरोच जनता पार्टी के इस अनोखे आंदोलन को अब बॉलीवुड एंटरटेनमेंट जगत का भी बड़ा समर्थन मिल रहा है।
यह भी पढ़े: 10 सर्कुलर रोड खाली करने पर भड़कीं राबड़ी देवी, बोलीं- पुलिस बुला लो पर...
ऋचा चड्ढा ने दूर देश से भेजा संदेश
भारतीय अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर कॉकरोच जनता पार्टी को अपना खुलकर समर्थन दिया है। उन्होंने लिखा कि मैं अभी ऑकलैंड में हूं, जहां दुनिया के सबसे साफ हवा है, लेकिन मेरा मन दिल्ली में है। मैं देश के युवाओं को प्यार भेजती हूं, उम्मीद है कि आप दिखावटी देशभक्त बनने के बजाय सच्चे देशभक्त बनकर CJP को सपोर्ट करेंगे।
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि उल्कापिंड के टकराने के बाद डायनासोर तो खत्म हो गए, लेकिन कॉकरोच बच गए और उनसे ज्यादा समय तक टिके रहे।
यह भी पढ़े: पवन सिंह की राजनीति में बड़ी एंट्री, BJP ने दिया MLC का टिकट
अतुल कुलकर्णी ने मांगी माफी, प्रकाश राज ने बढ़ाया हौसला
अभिनेता अतुल कुलकर्णी ने भी युवाओं का साथ दिया और माफी मांगते हुए लिखा कि हमारी पीढ़ी ने हमेशा अपनी जिम्मेदारी को पूरी तरह नहीं निभाया और एक चुनौतियां छोड़ दी, इसके लिए मैं माफी मांगता हूं। उम्मीद है कि आप इस देश को नया रूप देंगे।
इसके अलावा, बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट और बॉलीवुड एक्ट्रेस कुनिका सदानंद और प्रकाश राज ने भी देश के युवाओं का इस प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। प्रकाश राज ने कहा कि जब जनता की आवाज नहीं सुनी जाती है, तो इस तरह के अनोखे तरीके अपनाने ही पड़ते हैं। कॉकरोच जनता पार्टी ने उन मुद्दों को उठाया है, जिसकी सुनवाई नहीं हो रही थी। फिलहाल, जंतर मंतर पर यह प्रदर्शन देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ।