कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर प्रदर्शन पर FIR की अफवाह निकली गलत, दिल्ली पुलिस ने किया स्पष्ट
Jantar Mantar Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत देवके और सोनम वानछुक के नेतृत्व में जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर FIR दर्ज होने की खबरें वायरल हुईं। दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई FIR दर्ज नहीं की गई है।
Updated Jun 07 2026 06:02 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: New Delhi, Delhi, India
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी के द्वारा आयोजित प्रदर्शन में हजारों की संख्या में युवाओं ने भाग लिया। पार्टी के प्रमुख चेहरे अभिजीत दीपके और सोनम वानछुक के नेतृत्व में इस कार्यक्रम में हजारों समर्थक मौजूद रहे और विभिन्न मुद्दों को लेकर आवाज़ बुलंद की। प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग था।
प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर कई ऐसे पोस्ट तेजी से वायरल होने लगे जिसमें दावा किया गया कि जंतर मंतर पर प्रदर्शन में शामिल लोगों और आयोजकों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। इस खबर ने समर्थकों और आम लोगों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा कर दी थी।
हालांकि इन वायरल खबरों पर अब दिल्ली पुलिस ने अपना पक्ष रखते हुए स्पष्ट कर दिया है कि जंतर मंतर पर आयोजित प्रदर्शन को लेकर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
Certain social media posts and news reports are claiming that Delhi Police has registered an FIR against the protesters at Jantar Mantar.
It is clarified that no such FIR has been registered .
Citizens are advised not to believe or circulate unverified information. Please rely…Ads— Delhi Police (@DelhiPolice) June 6, 2026
सोशल मीडिया पर फैली अफवाह
प्रदर्शन समाप्त होने के बाद अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसे पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं। जिसमें दावा किया जा रहा है कि कार्यक्रम में शामिल लोगों पर दिल्ली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
इसके बाद दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से बताते हुए साफ तौर पर कहां के जंतर मंतर पर हो रहे प्रदर्शन में किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। साथ ही उन्होंने आम जनता से अपील की की ऐसे भ्रामक खबरों पर ध्यान ना दें और दिल्ली पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर ही भरोसा करें।