पूर्व CM राबड़ी देवी को बंगला खाली करने का नोटिस, RJD ने बताया साजिश
राबड़ी देवी को पटना स्थित सरकारी आवास तत्काल खाली करने का मिला नया नोटिस। आरजेडी ने इसे अपमानित करने की साजिश बताया। पढ़ें पूरी खबर।
Updated Jun 02 2026 03:18 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India
Rabri Devi News: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना स्थित उनके मौजूदा सरकारी आवास, 10 सर्कुलर रोड को तत्काल खाली करने के लिए नया नोटिस जारी किया गया है। भवन निर्माण विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी की गई इस आदेश ने बिहार की राजनीति में सरगर्मी बढ़ा दी है।
नंद किशोर राम को आवंटित हुआ बंगला
बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग के मुताबिक, 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी देवी का यह बंगला अब बिहार सरकार के नए मंत्री नंद किशोर राम के नाम से आवंटित किया जा चुका है। संयुक्त सचिव-सह-भू संपदा पदाधिकारी द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट लिखा गया है कि नेता प्रतिपक्ष होने के नाते, 39 हार्डिंग रोड पर नया सरकारी आवास राबड़ी देवी को दिया जा चुका है। विभाग ने निर्देश दिया है कि वह अपने नए आवास को अधिग्रहण करें और पुराने बंगले को खाली करें।
Read: बिहार में अपराध को लेकर सियासी घमासान, तेजस्वी यादव का सीएम सम्राट चौधरी पर तीखा हमला
अपमानित करने की साजिश
इस नोटिस ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) के बीच जुबानी जंग छेड़ दी है। राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने सरकार के इस कदम पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इस बंगले के आवंटन को 20 साल से ज्यादा हो चुका है। सत्ता का दुरुपयोग करके अब इसे किसी और के नाम से आवंटन किया जा रहा है, यह सिर्फ राबड़ी देवी को अपमानित करने की कोशिश है।
10 सर्कुलर रोड आवास में लालू और राबड़ी के परिवार लंबे समय से रह रहे हैं। इससे पहले नवंबर 2025 में भी इस बंगले को खाली करने की नोटिस जारी किया गया था, जिसके बाद सरकार ने इसे दोबारा खाली कराने का सख्त कदम उठाया है।