बिहार में ‘सूखे नशे’ का बढ़ता प्रकोप: RJD ने NDA सरकार पर साधा निशाना, कहा- कुंभकर्णी नींद में सो रही है सरकार
Drug Addiction in Bihar Youth: बिहार में बढ़ते सूखे नशे और अपराध को लेकर RJD ने NDA सरकार पर तीखा हमला बोला है। जानें कैसे स्मैक और नशे की लत युवाओं को अपराध की ओर धकेल रही है और इस पर क्या है विपक्षी दल का बड़ा आरोप।
Updated Apr 26 2026 03:58 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India
पटना: बिहार में शराबबंदी के बीच सुख नशे का कारोबार से जुड़ी अपराधी घटनाओं ने एक बार फिर सियासत को गर्मा दिया है मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता पार्टी ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए NDA सरकार पर तीखा हमला बोला है।
युवाओं में बढ़ता नशा और अपराध का ग्राफ
राजद द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि बिहार में सुख नशे ने भयानक रूप ले लिया है। पार्टी ने आरोप लगाया कि नशे का लत के कारण राज्य के युवा नशेड़ी, गंजेड़ी और स्कैमर बनते जा रहे हैं। जो एक चिंताजनक बात है, इस नशे की पूर्ति के लिए युवा जघन्य अपराधों को अंजाम दे रहे हैं।
₹10 हजार की कृपा से बनी सरकार सो रही है
राजद ने बिहार में वर्तमान सरकार पर पांच करते हुए कहा कि 10000 की कृपा से बनी सरकार जनता के सुरक्षा और युवाओं को भविष्य को लेकर पूरी तरह से बेपरवाह है। फेसबुक पोस्ट के जरिए सरकार पर हमला करते हुए कहा गया कि जहां एक तरफ प्रदेश नशे की आग में जल रहा है वहीं एनडीए सरकार बेपरवाह होकर सो रही है।