बिहार में अब घर-घर मुफ्त बिजली: मुख्यमंत्री ने किया सोलर योजना का शंखनाद
पटना | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की ऊर्जा व्यवस्था में एक क्रांतिकारी बदलाव करने का बड़ा ऐलान किया है। अब प्रदेश के गांव-गांव में रोशनी पहुंचने के साथ-साथ यह बिल्कुल मुफ्त होगी क्योंकि राज्य सरकार ने मुफ्त सोलर ऊर्जा के जरिए घर-घर रोशनी पहुंचने का ऐलान किया है।
अंधेरे से आत्मनिर्भरता तक का सफर
मुख्यमंत्री ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि एक समय था जब बिहार में बिजली की व्यवस्था बेहद ही खराब थी लेकिन सरकार के कड़े प्रयासों से आज राज्य के हर गांव तक बिजली पहुंच चुकी है, साथ ही उन्होंने कहा कि अब हमारा लक्ष्य बिजली पहुंचाना नहीं बल्कि ऊर्जा के क्षेत्र में राज्य के हर गांव को आत्मनिर्भर बनाना है।
आत्मनिर्भर बिहार: बिजली बिल से मिलेगी राहत, सरकार उठाएगी पूरा खर्च
राज्य सरकार की इस नई पहल से गांव के आम लोगों को बिजली इस्तेमाल करने के लिए जेब ढीली नहीं करनी होगी। सभी के घरों के छत पर मुफ्त में सोलर पैनल लगाए जाएंगे जिसका खर्चा पूरा सरकार उठाएगी। इससे पर्यावरण को भी नुकसान नहीं पहुंचेगा और बिजली का उत्पादन होगा।
गांव-गांव पहुंची बिजली, अब सोलर तकनीक से बदलेगी जीवनशैली
इस योजना से उद्योग में गति मिलने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में भी सुधारदेखा जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भरोसा जताया कि सोलर ऊर्जा का बढ़ावा देने से बिहार देश के उन राज्यों में शुमार होगा जो हरित ऊर्जा के क्षेत्र में मिसाल पेश कर रहे हैं।
