Amrapali Dubey New Movie: 'लाखों में एक पावले बनी हम बहुरानी' में दिखा आम्रपाली का संस्कारी अवतार,

आम्रपाली दुबे और जय यादव की नई भोजपुरी फिल्म 'लाखों में एक पावले बनी हम बहुरानी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जानिए फिल्म की कहानी, रिव्यू और रिलीज डेट के बारे में

Amrapali Dubey New Movie: 'लाखों में एक पावले बनी हम बहुरानी' में दिखा आम्रपाली का संस्कारी अवतार,

Updated May 01 2026 06:26 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Mumbai, Maharashtra, India

Bhojpuri Movie 2026: भोजपुरी सिनेमा की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की नई भोजपुरी फिल्म Lakho Mein Ek Pawle Bani Hum Bahurani का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में आम्रपाली संस्कारी और आदर्श बहू की भूमिका में नजर आ रही है। इस फिल्म में पारिवारिक ड्रामा को दिखाया गया है जो घर-परिवार और सास-बहू के रिश्ते को दर्शाता है। ट्रेलर रिलीज होने के कुछ ही समय के भीतर लाखों व्यूज मिल चुके हैं जो यह बताता है कि भोजपुर दर्शकों को यह फिल्म खूब पसंद आ रही है।


चार बहुओं की है कहानी 

यह फिल्म में कैसे परिवार के ऊपर बनाई गई है जिसमें तीन बहुएं पहले से ही सास को परेशान करती हुई नजर आ रही हैऔर उन्हें अपने पैरों के नीचे रखने की बात कर रही है। तभी चौथी बहू के रूप में आम्रपाली का प्रवेश होता है और वह एक ऐसी बहू है जो अपने सासू मां को भगवान के रूप में मानती है।

यह भी पढ़े: आम्रपाली दुबे के आंखों में दिखा निरहुआ के लिए दर्द, जानिए क्या है दोनों का रिश्ता

संस्कार और साजिश के बीच की जंग 

कहानी का नया मोड़ तब आता है जब बाकी की बहुएं उनके खिलाफ साजिश रचती हैं और परिवार टूटने की कगार पर आ जाता है। अभिनेत्री ने एक संस्कारी और धैर्यवान बहू के किरदार में फिल्म में जान फूँक दी है। इसके इमोशनल सीन्स भोजपुरी दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं। वही भोजपुरी अभिनेता जय यादव आम्रपाली दुबे के पति के भूमिका में नजर आ रहे हैं जो अपने किरदार को बखूबी निभाया है। फिल्म में उनकी और आम्रपाली की केमिस्ट्री पर्दे पर काफी नेचुरल लग रही है।


रिलीज को लेकर उत्साह

पैंथालासा न्यूज़ के रिपोर्ट के मुताबिक ट्रेलर लॉन्च होने के बाद ही भोजपुरी दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर काफी चर्चा हो रही है। फिल्म समीक्षकों का मानना है कि यह फिल्म 2026 की सबसे बड़ी पारिवारिक ब्लॉकबस्टर मूवी साबित हो सकती है।