रफीगंज में असामाजिक तत्वों ने जेसीबी को किया आग के हवाले, पीड़ित मालिक ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी

बिहार के औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र के बरुणा गांव में असामाजिक तत्वों ने एक जेसीबी मशीन को आग के हवाले कर दिया। पीड़ित मालिक धर्मेंद्र शर्मा ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

रफीगंज में असामाजिक तत्वों ने जेसीबी को किया आग के हवाले, पीड़ित मालिक ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी

बिहार के औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र के बरुणा गांव में, एक जेसीबी मशीन को असामाजिक तत्वों द्वारा आग के हवाले कर दिया गया। जेसीबी के मालिक धर्मेंद्र शर्मा ने रफीगंज थाने में, अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है। 

जेसीबी के मालिक के अनुसार, सोमवार की सुबह करीब 8:30 बजे उन्होंने अपने जेसीबी को गांव के दक्षिण की ओर खड़ा किया था और अपने घर चले गए थे; लेकिन कुछ ही देर बाद ग्रामीणों ने उन्हें सूचना दी कि उनके जेसीबी (JCB) में आग लगा दी गई है। 

पीड़ित धर्मेंद्र जब घटनास्थल पर पहुंचे, तो उनके जेसीबी मशीन आग के हवाले हो गया था। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन मशीन का काफी हिस्सा जल चुका था। पीड़ित ने बताया कि इस JCB को चला कर अपना परिवार का भरण-पोषण करते थे। 

घटना की सूचना मिलते ही रफीगंज थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और छानबीन शुरू कर दी है। थाना द्वारा जानकारी दिया गया कि, आरोपियों की पहचान करने के हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।