Komal Singh Biography: खेसारी-पवन सिंह संग काम कर चुकीं अभिनेत्री, आनंद पांडे विवाद से भी बटोरी सुर्खियां
लाल ड्रेस में वायरल हो रहीं भोजपुरी अभिनेत्री कोमल सिंह ने खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और कई बड़े सितारों के साथ काम किया है। जानिए उनकी बायोग्राफी, करियर और आनंद पांडे विवाद की पूरी कहानी।
Updated May 31 2026 07:05 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Mumbai, Maharashtra, India
भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री और मॉडल कोमल सिंह एक बार फिर अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में आ गई हैं। सामने आई तस्वीरों में वह लाल रंग की स्टाइलिश और आकर्षक ड्रेस पहने दिखाई दे रही हैं। जिसने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा है। कोमल सिंह अक्सर अपने फोटोशूट और म्यूजिक वीडियो के कारण चर्चा में रहती हैं और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती हैं।

कोमल सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। उन्होंने खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, गुंजन सिंह, रितेश पांडे, अरविंद अकेला कल्लू, प्रमोद प्रेमी यादव और कई अन्य भोजपुरी कलाकारों के साथ काम किया है। अपने अभिनय और डांस की वजह से इनको भोजपुरी दर्शक काफी पसंद करते हैं।

कोमल सिंह का जन्म 15 जुलाई 1999 को इलाहाबाद (प्रयागराज), उत्तर प्रदेश में हुआ था। इन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गवर्नमेंट स्कूल, इलाहाबाद से पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया की दुनिया में वीडियो बनाना शुरू किया और धीरे-धीरे फेमस होती चली गई। इंस्टाग्राम पर कोमल सिंह के 40 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं।

कोमल सिंह अपने निजी जीवन को लेकर भी कई बार सुर्खियों में रही हैं। अभिनेत्री का नाम सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर आनंद पांडे के साथ भी जुड़ा था। दोनों के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया और भोजपुरी मनोरंजन जगत में काफी चर्चा हुई थी। बाद में दोनों के रिश्तों में खटास आ गई और दोनों अलग हो गए। आनंद पांडे ने सार्वजनिक रूप से आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें रिश्ते में धोखा मिला है। हालांकि इस मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी और विवाद लंबे समय तक चर्चा में रहा था।

विवाद के बावजूद कोमल सिंह भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में लगातार काम करती रही। इसके अलावा उन्होंने फोटोशूट और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपने फैंस से जुड़ी रहीं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कोमल उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिन्होंने कम समय में अपनी अलग पहचान स्थापित करने में सफलता हासिल की है।