अक्षय कुमार के बेटे आरव भाटिया के साथ छुट्टियां मना रहीं अनन्या पांडे, वायरल तस्वीरों ने खींचा ध्यान

अनन्या पांडे ने अक्षय कुमार के बेटे आरव भाटिया के साथ छुट्टियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। दोनों की साथ में बेकिंग वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हो रही हैं।

अक्षय कुमार के बेटे आरव भाटिया के साथ छुट्टियां मना रहीं अनन्या पांडे, वायरल तस्वीरों ने खींचा ध्यान

Updated Oct 24 2026 11:29 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: Mumbai, Maharashtra, India

अनन्या पांडे ने अपनी छुट्टियों के समय की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। उस तस्वीर में वह आरव भाटिया के साथ बैठी हुई नजर आ रही हैं। आरव भाटिया बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के सुपुत्र हैं। तस्वीर में दोनों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिल रही है और साथ ही उनके हाथों में बेक किए हुए छोटे-छोटे ट्रीट्स नजर आ रहे हैं। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने के बाद लोग उसके बारे में काफी चर्चा कर रहे हैं। आरव आम तौर पर सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखते हैं। ऐसे में उनकी यह तस्वीर लोगों के लिए बहुत दिलचस्प बन चुकी है।


अनन्या ने आरव के साथ तस्वीर शेयर करके लिखा एक मस्त कैप्शन

अनन्या ने यह तस्वीर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपलोड की थी। तस्वीर के साथ उन्होंने एक मस्त अंदाज में यह लिखा कि "दोस्तों मेरी बेकिंग अप्रूव हो गई है"। इसका मतलब यह है कि उनके द्वारा बनाई गई चीजों को मंजूरी मिल गई है। तस्वीर में दोनों के हाथों में बेक किए हुए सामान नजर आ रहे हैं। इससे यह समझ में आता है कि छुट्टी के दौरान दोनों ने बेकिंग से संबंधित कुछ मजेदार पल साथ बिताए हैं। हालांकि अनन्या ने इस चीज की पुष्टि नहीं की है कि उन्होंने कौन सी चीज बनाई है और उन्होंने इस चीज की भी कोई साझा नहीं की है कि वे दोनों कहां पर साथ में छुट्टी मना रहे हैं। इसके बावजूद भी उनके द्वारा लिखे गए कैप्शन ने लोगों का ध्यान बहुत तेज रफ्तार से खींचा।

Ads


तस्वीर में दोनों कैजुअल कपड़ों में देखने को मिले

अनन्या और आरव दोनों ही तस्वीर में आरामदायक कपड़ों में नजर आ रहे हैं। आरव ने ग्रे रंग का पैटर्न वाला कार्डिगन और गहरे रंग की शर्ट पहनी थी। दूसरी ओर, अनन्या ने गहरे भूरे रंग की ओवरसाइज्ड हुडी पहनी हुई थी। तस्वीर में दोनों एक प्यारी सी मुस्कान देते हुए कैमरे की तरफ देख रहे हैं। आरव के हाथ में मफिन्स का डिब्बा भी नजर आ रहा है और साथ ही उनका यह सादा अंदाज उनकी तस्वीर को और खास बनाता है। यह फोटो छुट्टियों में बिताए गए एक सामान्य पल की तरह लग रही है जिसमें दोनों साथ में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।


रेडिट पर वायरल हुईं उनकी तस्वीरें, लोगों ने दी अलग-अलग राय

आरव और अनन्या की यह तस्वीर रेडिट पर भी एक काफी चर्चा का विषय बन चुकी है। बहुत से लोगों ने आरव के लुक्स को लेकर अपनी राय दी। वहीं कुछ यूजर्स ने उनका बचाव किया और कहा कि सोशल मीडिया पर कभी-कभी बिना किसी वजह के भी आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। एक यूजर ने आरव के लुक को लेकर बहुत तारीफ की वहीं दूसरी ओर अन्य यूजर्स ने सोशल मीडिया पर उनके बारे में होने वाली नकारात्मक टिप्पणियों पर बहुत प्रकार के सवाल उठाए। इसमें से कुछ प्रतिक्रियाएं मजाकिया भी थीं। सोशल मीडिया पर हर एक व्यक्ति की राय अलग हो सकती है पर यह चीज हर एक व्यक्ति को ध्यान रखना चाहिए कि टिप्पणी करने के दौरान आलोचना व्यक्तिगत अपमान में न बदले।

Ads


आरव भाटिया ने क्यों नहीं चुना फिल्मी करियर

आरव भाटिया का जन्म 15 सितंबर 2002 को हुआ था। वह अभिनेता अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बेटे हैं। उनकी एक सगी बहन भी है जिसका नाम नितारा है और उसका जन्म सन 2012 में हुआ था। आरव एक ऐसे फैमिली बैकग्राउंड से आते हैं जहां उनका परिवार बहुत लंबे समय से फिल्मी दुनिया से जुड़ा हुआ है। इसके बावजूद भी वह मीडिया की नजरों से कोसों दूर रहते हैं। उन्होंने अभी तक अपने माता-पिता की तरह फिल्मी करियर को सार्वजनिक रूप से आगे बढ़ाने का रास्ता नहीं चुना है। इसी वजह से जब भी उनकी कोई तस्वीर सामने आती है तो लोग उसके बारे में सब कुछ जानने की बहुत दिलचस्पी रखते हैं।


अनन्या के द्वारा पोस्ट की गई बेकिंग वाली तस्वीर ने खींचा लोगों का ध्यान

अनन्या पांडे की इस पोस्ट की सबसे खास बात है उनका मजेदार कैप्शन और आरव के साथ बिताया हुआ पल। जहां अनन्या पांडे फिल्म और सोशल मीडिया पर हाईली एक्टिव रहती हैं वहीं दूसरी ओर आरव अपनी निजी जीवन को लोगों की नजरों से बहुत दूर रखते हैं। ऐसे में दोनों के साथ वाली तस्वीर लोगों के लिए बहुत ही दिलचस्प बन गई। रेडिट पर इस तस्वीर को लेकर बहुत सी अलग-अलग राय आई हैं, लेकिन यह भी अति महत्वपूर्ण है कि सोशल मीडिया पर भी किसी की निजी जिंदगी को लेकर सम्मान बनाए रखें। फिलहाल दोनों की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर बहुत चर्चित हो रही है।

Ads