भोजपुरी स्टार निरहुआ का नया वीडियो वायरल, आम्रपाली दुबे को देख फैंस ने पूछा- भाभी जी कहाँ हैं?
Bhojpuri News: निरहुआ का बच्चों और आम्रपाली दुबे के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख फैंस कमेंट सेक्शन में उनकी पत्नी के बारे में पूछ रहे हैं। जानिए क्या है पूरा मामला।
Updated May 22 2026 11:43 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Lucknow, Uttar Pradesh, India
Nirahua Viral Video: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार कहे जाने वाले दिनेश लाल यादव निरहुआ एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। निरहुआ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने बच्चों और भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के साथ मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने अपनी जासूसी दिखाना शुरू कर दिया। लोगों का ध्यान इस बात पर चला गया है कि वीडियो में तो सब दिखाई दे रहे हैं, लेकिन एक खास चेहरा गायब है।
कमेंट्स में उठी सवाल
इस वीडियो के वायरल होते ही फैंस कमेंट सेक्शन में मजेदार सवाल खड़े कर रहे हैं। फैंस लगातार पूछ रहे हैं कि इस वीडियो में निरहुआ की पत्नी क्यों नहीं दिखाई दे रही हैं। कुछ लोगों ने यह भी लिखा कि निरहुआ जी फिल्मों में तो आम्रपाली के साथ आपकी जोड़ी सुपरहिट है, पर कभी-कभी भाभी जी को भी फ्रेम में लाइए। और कुछ यूजर्स ने मजाक में कहा कि सारा फोकस आम्रपाली जी पर ही टिक रही है।
Read: कभी 2 साल में की थीं 25 फिल्में, तलाक और डिप्रेशन के बाद ऐसे संभाली जिंदगी
इंटरनेट की दुनिया में अब अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लोग 30 सेकंड का वीडियो देखकर किसी की भी पर्सनल लाइफ का अंदाजा लगाने लगते हैं। इस वीडियो के साथ भी ऐसा ही हुआ है, जहां लोग फिल्मी रील और रियल लाइफ को मिलाकर जोक्स बनाने लगे। फिलहाल अब यह देखना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के बारे में निरहुआ की तरफ से कोई जवाब आता है या नहीं!