रिलीज होते ही यूट्यूब पर उड़ा 'पावर स्टार' पवन सिंह का गर्दा, नीलम गिरी संग 'देवरा निहारे' ने मचाया तहलका

Devra Nihare Bhojpuri Song: पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना देवरा निहारे हुआ रिलीज। नीलम गिरी के साथ पवन सिंह की जोड़ी ने यूट्यूब पर तहलका मचा दिया है।

रिलीज होते ही यूट्यूब पर उड़ा 'पावर स्टार' पवन सिंह का गर्दा, नीलम गिरी संग 'देवरा निहारे' ने मचाया तहलका

Updated May 23 2026 10:49 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India

Devra Nihare Pawan Singh Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह धमाकेदार नए ट्रैक के साथ दर्शकों के दिलों पर राज करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह जब भी कोई गाना लेकर आते हैं, तो रिकॉर्ड टूट जाता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही है। सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से ट्रेंड हो रहा उनके बहुप्रतीक्षित गाने “देवरा निहारे” को आधिकारिक तौर पर रिलीज कर दिया गया है। इस गाने के पोस्टर पर "SONG OUT NOW" का टैग लगते ही फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है और खास बात यह है कि इस गाने में पवन सिंह के साथ भोजपुरी की खूबसूरत और मशहूर एक्ट्रेस नीलम गिरी अपनी-अपनी शानदार अभिनय से जलवा बिखेरती नजर आ रही है।


देवर-भाभी की केमिस्ट्री ने जीता दर्शकों का दिल

“देवरा निहारे” गाना शुरुआती इनपुट्स के मुताबिक देवर और भाभी के बीच मजेदार, पारंपरिक और रोमांटिक रिश्तों पर बना है। इसमें पवन सिंह के दमदार आवाज और नीलम गिरी के कातिलाना डांस मूव्स से पता चलता है कि यह नया गाना एक हाई एनर्जी और बेहद ही एंटरटेनिंग डांस नंबर है, और कमेंट बॉक्स में इन दोनों की जोड़ी को सबसे हिट बताया जा रहा है। गाने के बोलों की बात करें तो बेहद साधारण है, जो सीधे फैंस की जुबान पर चढ़ी हुई है।

Ads


म्यूजिक से लेकर कोरियोग्राफी तक, सब कुछ है 'क्लास वन'

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इस गाने को सुपरहिट बनाने के पीछे मजबूत और टैलेंटेड टीम का हाथ है, जिसकी पूरी डिटेल्स नीचे निम्नलिखित प्रकार से दी गई है:


  • Singer: Power Star Pawan Singh
  • Featuring Stars: Pawan Singh & Neelam Giri
  • Music Director: Priyanshu Singh
  • Lyricist: Gautam Rai (Kala Naag)
  • Video Director: AADI.IIN
  • Choreographers: Goldi Jaiswal & Sunny Sonkar
  • Video Production: Paradise Production


कहाँ देखें यह गाना?

इस धमाकेदार गाने को म्यूजिक कंपनी T-Series Hamaar Bhojpuri के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। इसके साथ ही यह गाना टी-सीरीज के अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म, जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है। फैंस कमेंट बॉक्स में लगातार पवन सिंह की गायकी और प्रियांशु सिंह के बेहतरीन म्यूजिक की तारीफ कर रहे हैं।

Ads