Akshay Kumar x Akshara Singh: अक्षय कुमार संग ठुमके लगाएंगी अक्षरा सिंह, खुद 'खिलाड़ी' ने कमेंट कर खोल दिया बड़ा राज
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह और बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार एक साथ नजर आने वाले हैं। अक्षरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो शेयर करते हुए खिलाड़ी कुमार को भोजपुरी इंडस्ट्री में आकर काम करने का आग्रह किया था। जिस पर अक्षय कुमार ने उसे स्वीकार करते हुए तारीख और समय भी बता दिया है।
Updated May 22 2026 08:27 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Mumbai, Maharashtra, India
Akshara Singh Akshay Kumar New Song: भोजपुरी सिनेमा जगत और बॉलीवुड के बीच अब तक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक कोलैबोरेशन होने जा रहा है। भोजपुरी की शेरनी कही जाने वाली मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह और बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं।
सोशल मीडिया पर 'खिलाड़ी' को मिला भोजपुरी चैलेंज
अक्षरा सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए अक्षय कुमार को भोजपुरी के रंग में रंगने के लिए चैलेंज दिया था। इस वीडियो में अक्षरा सिंह सोफे पर बैठकर अक्षय कुमार के गाने टिप टिप बरसा पानी का वीडियो देखती हुई नजर आ रही हैं। जिसके बाद वह बता रही हैं कि वह बहुत दिनों से उनका यह गाना देख रही हैं और उनसे आग्रह करते हुए कहती हैं कि आप भोजपुरी में भी आकर अपना जलवा दिखाइए।
जिस पर खिलाड़ी कुमार ने इसे स्वीकार करते हुए अक्षरा सिंह के वीडियो के कमेंट बॉक्स में गाने की ऑफिशियल रिलीज डेट और टाइम पर मुहर लगा दी। इसके बाद भोजपुरी और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में बवाल मच गया है। अक्षय के जवाब के बाद दोनों के फैंस इस गाने का इंतजार करने लगे हैं।

रिलीज की तारीख और समय (Release Date & Time)
बॉलीवुड और भोजपुरी इंडस्ट्री का यह अनोखा और सबसे बड़ा कोलैबोरेशन माना जा रहा है। वैसे तो पवन सिंह, खेसारी लाल यादव ने बॉलीवुड फिल्मों के लिए गाने गाए हैं। लेकिन ऑन स्क्रीन जोड़ी देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस गाने की रिलीज से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं:
- रिलीज की तारीख: सोमवार, 25 मई 2026
- समय: सुबह 11:30 बजे
- आधिकारिक प्लेटफॉर्म: 'टाइम म्यूजिक भोजपुरी' (Time Music Bhojpuri) यूट्यूब चैनल
टूटने वाले हैं व्यूज के सारे रिकॉर्ड्स
अक्षय कुमार देश दुनिया में लोकप्रियता और अक्षरा के जबरदस्त भोजपुरी फैन फॉलोइंग का यह कॉम्बिनेशन इंटरनेट पर तहलका मचाने वाला है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह गाना व्यूज के मामले में एक नया रिकॉर्ड बनाने वाला है और 2026 के सबसे बड़े गानों की लिस्ट में शामिल होने की संभावना है।