Sapna Choudhary ने पति संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'ऐसा प्यार सिर्फ मां से मिला'
सपना चौधरी ने पति वीर साहू के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि पति के लिए वैसा प्यार महसूस नहीं हुआ जो आत्मा को छू जाए। जानिए पूरी खबर।
Updated May 20 2026 12:55 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Mumbai, Maharashtra, India
Sapna Choudhary Marriage: हरियाणा की डांसर स्टार सपना चौधरी एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। इन्होंने अपने पति वीर साहू के साथ रिश्ते और प्यार को लेकर खुलकर बात की है, और सोशल मीडिया पर यह बात तेजी से वायरल हो रही है।
Read: वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का बड़ा खुलासा: 'एक बिजनेसमैन ने साथ सोने के लिए ऑफर किए थे ₹50 लाख'
सपना चौधरी ने अपने पति को लेकर एक बातचीत के दौरान कहा कि वह पति-पत्नी के रूप में अपने रिश्ते को तो पूरी ईमानदारी और अच्छे से निभा रहे हैं, लेकिन चौंकाने वाला खुलासा यह था कि उन्हें अपने पति के लिए कभी भी उस तरह का गहरा प्यार महसूस नहीं हुआ, जो उसकी आत्मा को छू लिया हो। लेकिन सपना चौधरी के मुताबिक, उन्हें ऐसा सच्चा और निस्वार्थ प्यार सिर्फ अपनी मां से मिला है। पति-पत्नी के बीच का यह रिश्ता और मां का प्यार सोशल मीडिया पर हलचल मचा रहा है, और प्रशंसक लगातार इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।