वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का बड़ा खुलासा: 'एक बिजनेसमैन ने साथ सोने के लिए ऑफर किए थे ₹50 लाख'
वड़ा पाव गर्ल से मशहूर इनफ्लुएंसर चंद्रिका दीक्षित ने पॉडकास्ट में खुलासा करते हुए कहा कि उन्हें एक बिजनेसमैन ने अपने साथ समय बिताने के लिए 50 लख रुपए का ऑफर दिया था।
Updated May 19 2026 08:30 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Mumbai, Maharashtra, India
वड़ा पाव गर्ल के नाम से मशहूर सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर बिग बॉस ओटीटी फेम चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Dixit) इन दिनों एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। हाल में ही एक पॉडकास्ट के दौरान चंद्रिका ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और सोशल मीडिया के चकाचौंध के पीछे एक काले सच का पर्दाफाश करते हुए बताया कि उन्हें एक बड़े बिजनेसमैन ने अपने साथ समय बिताने के लिए 50 लाख रुपये का ऑफर दिया था। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे सिर्फ एक नहीं, बल्कि कई लोग उन्हें इस तरह का ईमेल भेज चुके हैं। जिसकी पुष्टि के लिए उन्होंने अपने फोन का Gmail ऑन करके भी दिखाया।
क्या ऐसे लोग समाज के लिए सही हैं?
इस घटना का जिक्र करते हुए चंद्रिका दीक्षित काफी भावुक और क्रोधित नजर आई। उन्होंने समाज की मानसिकता पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या इस तरह के लोग हमारे समाज में सही है? अगर कोई महिला सोशल मीडिया पर रील्स बना रही है या सड़क पर दुकान लगा रही है तो, उन्हें पैसों के दम पर खरीदने के लिए सोचना यह बेहद शर्मनाक है।
आपको बता दें कि चंद्रिका दीक्षित पहले दिल्ली में वडा पाव का ठेला लगाती थीं और वहीं पर अपना वीडियो शूट करती थी जिसके बाद धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने के बाद बिग बॉस के मंच तक का सफर तय किया। लेकिन चंद्रिका के इस बयान ने सोशल मीडिया और बिजनेस जगत को झकझोर कर रख दिया है।