Rahul Gandhi का PM Modi और Ambani पर तीखा हमला, लगाया राजनीतिक फंडिंग का गंभीर आरोप
Political News: राहुल गांधी ने पीएम मोदी और अंबानी पर तीखा हमला बोला। आरोप लगाया कि अंबानी रूस से तेल खरीदकर विदेश में बेच रहा है। जानिए क्या है पूरा मामला।
Updated May 20 2026 01:46 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: India
Rahul Gandhi on Ambani: केंद्र सरकार और उद्योगपति मुकेश अंबानी पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी का आरोप है कि चुनाव से पहले सरकार ने देश में ईंधन की कमी न होने और डीजल, पेट्रोल के दाम न बढ़ने की दवा की गई थी, जो अब झूठे साबित हो रहे हैं
यभी पढ़े:पश्चिम बंगाल में जीत के बाद पीएम मोदी के पोस्टर को चूमती महिला का वीडियो वायरल, इंटरनेट पर छिड़ी बहस
उनका कहना है कि रूस से कच्चा तेल खरीदकर अंबानी (रिलायंस) इस तेल को रिफाइन करके, भारत के बजाय अन्य देशों में भारी मुनाफे पर बेचा जा रहा है और अपने देश में महंगाई बढ़ती जा रही है। राहुल गांधी ने सीधा आरोप लगाया है कि इस विदेशी बाजारों में भारी मुनाफे पर बेचे गए तेल से जो मुनाफे हुए हैं, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की राजनीतिक फंडिंग में इस्तेमाल किया जा रहा है, यही इसकी सच्चाई है।