नीलम गिरी के प्यार में खोए पावर स्टार पवन सिंह! रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर नए गाने पर दिया बड़ा अपडेट

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह और ट्रेंडिंग क्वीन नीलम गिरी की एक रोमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जानिए उनके आने वाले नए भोजपुरी गाने के इस बड़े अपडेट के बारे में।

नीलम गिरी के प्यार में खोए पावर स्टार पवन सिंह! रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर नए गाने पर दिया बड़ा अपडेट

Updated May 18 2026 06:13 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: Mumbai, Maharashtra, India

Pawan Singh Neelam Giri New Song: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह जब भी स्क्रीन पर आते हैं तो धमाका होना तय होता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर पवन सिंह और नीलम गिरी की एक नई तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसने उनके फैंस के बीच खलबली मचा दी है। वायरल हो रही इस तस्वीर में पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत और ट्रेंडिंग क्वीन एक्ट्रेस नीलम गिरी (Neelam Giri) के साथ बेहद क्लोज और रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।  

जिम लुक में नजर आई यह जोड़ी

वायरल हो रही इस तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि पवन सिंह और नीलम गिरी किसी जिम या फिटनेस सेंटर के बैकग्राउंड में खड़े हैं जहां पवन सिंह ब्लू कलर की स्पोर्ट्स टीशर्ट और नीलम गिरी व्हाइट क्रॉप टॉप, ब्लैक स्कर्ट और गले में हेडफोन लटकाए बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं। दोनों की मुस्कान बता रही है कि एक बार फिर ऑन स्क्रीन जोड़ी इतिहास रचने वाली है। 

Ads


नए रोमांटिक गाने का मिला बड़ा हिंट

सूत्र और सोशल मीडिया अपडेट के मुताबिक, यह तस्वीर उनके आने वाले भोजपुरी गाने (New Bhojpuri Song) के सेट की बताई जा रही है। इस तस्वीर को नीलम गिरी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम से शेयर किया है। इसके साथ ही नीलम गिरी ने हिंट दिया है कि बहुत जल्द ही दोनों की एक बार फिर धमाकेदार रोमांटिक गाने से एंट्री होने वाली है।

पवन सिंह और नीलम गिरी की ऑन स्क्रीन ट्यूनिंग भोजपुरी दर्शकों को हमेशा पसंद आती है। तस्वीर जैसे ही इंटरनेट पर वायरल हुई तो फैंस ने कमेंट्स की बौछार कर दी। एक यूजर ने कहा कि ‘भोजपुरी इंडस्ट्री में एक बार फिर पावर स्टार का जलवा दिखने वाला है।’

Ads



मार दिही पाला भोजपुरी सॉन्ग में दोनों की जोड़ी नीमच आया था धमाल

आज से 4 महीने पहले नेहा गिरी और पवन सिंह का गाना मार दिही पाला रिलीज हुआ था। जिसे भोजपुरी दर्शकों ने खूब पसंद किया था और इस गाने को यूट्यूब पर दो करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा था। वैसे तो नीलम ने पावर स्टार के साथ कई सारे गानों में काम किया है। लेकिन इस बार कुछ अलग धमाका होने वाला है, आप भोजपुरी दर्शकों को इंतजार है कि दोनों की जोड़ी कब वापस ऑन स्क्रीन दिखने वाली है।

Ads