दर्दनाक सड़क हादसे में मॉडल हर्षिल कालिया की मौत, डिवाइडर से टकराकर पलटी कार

दर्दनाक सड़क हादसे में मॉडल हर्षिल कालिया की मौत, डिवाइडर से टकराकर पलटी कार

Mar 25 2026 08:20 am

Editor: Admin | Location: Jaipur, Rajasthan, India

  • Download
  • no image
  • no image

राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। उभरती मॉडल और अभिनेत्री हर्षिल कालिया की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। यह हादसा सोमवार रात जयपुर के मानसरोवर इलाके में हुआ, जब उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई।


कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार रात 11:30 बजे घटी। हर्षिल कालिया शिप्रा पथ रोड नगर निगम कार्यालय के मोड़ के पास अपनी कार से घर लौट रहे थे, तभी कार पर से उनका नियंत्रण बिगड़ गया। तेज रफ्तार के कारण कार डिवाइडर से टकराई और सड़क पर पलट गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और हर्षिल को सिर में गंभीर चोट आई। कार को पलटा हुआ देखकर राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और उन्हें कार से निकालकर जयपुर के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


कौन थीं हर्षिल कालिया?

हर्षिल कालिया फिल्म इंडस्ट्री का एक उभरता हुआ चेहरा थे। उन्होंने बहुत कम समय में अपनी एक अलग पहचान बनाई। उन्हें मशहूर वेब सीरीज 'क्राइम नेक्स्ट डोर' में देखा गया था। अभिनय के अलावा, उन्होंने एक न्यूज़ चैनल में एंकर के रूप में भी काम किया।


पुलिस जांच जारी

घटना का मामला दर्ज करने के बाद शिप्रा पथ पुलिस स्टेशन ने गहन जांच शुरू कर दी है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह दुर्घटना किसी अन्य वाहन द्वारा ओवरटेकिंग के कारण हुई या तेज गति के कारण। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।