खेसारी लाल यादव के घर पर चलेगा बुलडोजर, टूटेगा खेसारी का सपनों का महल

खेसारी लाल यादव के घर पर चलेगा बुलडोजर, टूटेगा खेसारी का सपनों का महल

Nov 07 2025 08:18 am

Editor: Admin | Location: Mumbai, Maharashtra, India

  • Download
  • no image
  • no image

Khesari Lal Yadav Mumbai House Notice: खेसारी लाल यादव इन दोनों बिहार विधानसभा के चुनाव प्रचार में व्यस्त थे हालांकि कल (6 नवंबर 2025) को छपरा में चुनाव का पहला चरण समाप्त हो गया है लेकिन खेसारी लाल यादव एक बड़ी मुसीबत में फंस गये है.

जानकारी के अनुसार खेसारी लाल यादव के मुंबई के मीरा रोड में स्थित बंगले पर तलवार लटक गई है, मुंबई महानगर पालिका ने नोटिस भेजा है कि खेसारी लाल का घर का शैड लोहे की चादर और रड का इस्तेमाल करके अवैध तरीके से बनाया गया है साथ ही पास किए गए नशे के साथ भी छेड़छाड़ की गई है खेसारी लाल इस बंगले के अवैध निर्माण को खुद ही हटा ले नहीं तो महानगरपालिका इसे खुद ध्वस्त कर देगी और ध्वस्त करने के खर्चे खेसारी लाल यादव को भरने पड़ेंगे।

मुंबई के बंगले पर नोटिस मिलने के बाद खेसारी लाल यादव का जवाब

खेसारी से जब मीडिया ने उनके बंगले पर नोटिस मिलने की बात बोली तो खेसारी लाल ने कहा कि “वह मेरा सपनों का घर है, कड़ी मेहनत से बना है अगर भगवान को यही मंजूर है तो कोई बात नहीं, फिर से नया बनेगा” साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि छपरा के लोगों ने ज्यादा से ज्यादा मतदान किया और लोग अपने बच्चों की भविष्य के लिए वोट कर रहे हैं। 


खुद हटाओ वरना ध्वस्त करने का वसूला जाएगा पैसा 

खेसारी को मुंबई के मीरा रोड स्थित अपने बंगले को तुरंत हटाने की नोटिस दी गई है, खेसारी लाल को कहा गया है कि अवैध निर्माण को वह खुद हटा ले नहीं तो महानगरपालिका खुद बंगले को ध्वस्त करेगी और उसमें आने वाली खर्च भी खेसारी से वसूला जायेगा