अक्षरा सिंह और विशाल सिंह का नया धमाका: "बदमाशी में" गाना हुआ रिलीज
Feb 06 2026 12:27 pm
Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India
भोजपुरी सिनेमा की क्वीन अक्षरा सिंह एक बार फिर अपने अंदाज मगही गाने के साथ वापस आ गई हैं, उनका नया गाना ‘बदमाशी में’ यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है, इस गाने में अक्षराविशाल सिंह के साथ नजर आ रही हैं जो Harmoniyaa Records रिकॉर्ड के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है, अभिनेत्री का यह मगही गाना लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।
गाने का स्वैग और थीम
अक्षरा का यह गाना दबंगई और एटीट्यूड पर आधारित है, इस गाने में अभिनेत्री का पावरफुल और खतरनाक रूप देखने को मिल रहा है। वैसे तो अक्षर को दबंग गर्ल कहा जाता है लेकिन इस गाने में अक्षरा दमदार डायलॉग और गैंगस्टर पॉप का वाइब में दिख रही है।
संगीत और बोल
इस मगही गाने में अक्षरा ने खुद अपनी आवाज दी है और उनके साथ विशाल सिंह नए गाने को गया है। अगर इस गाने की गीतकार की बात करें तो Vharty नहीं इसके बोल लिखे हैं और वही विक्की वॉक्स (Vicky Vox) ने इसे संगीत से सजाया है। इस गाने का पूरा वीडियो आप नीचे देख सकते हैं
