Akshara Singh को मिला पहला Best Actress Award, रवि किशन के छुए पैर

भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह को मिला पहला बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड। रवि किशन के छुए पैर। अक्षय कुमार संग 'Ghis Ghis' गाने की सफलता के बीच इमोशनल हुईं अभिनेत्री। पूरी खबर पढ़ें।

Akshara Singh को मिला पहला Best Actress Award, रवि किशन के छुए पैर

Updated Jun 03 2026 01:47 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India

Akshara Singh Best Actress Award: भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री और शेरनी कहे जाने वाली अक्षरा सिंह इन दिनों अपनी कामयाबी के सातवें आसमान पर हैं। हाल ही में बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ आया उनका नया गाना ‘घिस घिस’ (Ghis Ghis) ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाया है, और फैंस इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं।


यह भी पढ़े: पहली बार साथ आए भोजपुरी और मगही इंडस्ट्री के दो सुपरस्टार


इस बड़ी कामयाबी के बीच अक्षरा सिंह ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्हें उनके पूरे करियर का पहला बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड (Best Actress Award) मिला है। अक्षरा अवार्ड को हाथ में लेते ही स्टेज पर बेहद भावुक हो गईं। 

Ads


रवि किशन के छुए पैर

भोजपुरी सुपरस्टार और सांसद रवि किशन ने इस खास मौके पर जब अक्षरा को ट्रॉफी सौंपी, तो वह अपने आंसू नहीं रोक पाईं और बड़े ही आदर्श-संस्कार के साथ रवि किशन का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। यह संस्कार दिखाता है की कामयाबी के शिखर पर पहुंचकर भी अक्षरा अपनी जड़ों और बड़ों का सम्मान करना नहीं भूली हैं।


यह भी पढ़े: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अपने गांव आरा पहुंचे, बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग को लेकर बढ़ी चर्चाएं


फैंस के नाम किया अवॉर्ड

अक्षरा सिंह ने बताया कि यह जीत मेरी बरसों की कड़ी मेहनत और संघर्ष का नतीजा है। साथ ही सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए फैंस का दिल से शुक्रिया अदा किया और कहा कि यह अवार्ड सिर्फ मेरा नहीं, मेरी पूरी जर्नी और आप सबका प्यार है। फिलहाल भावुक कर देने वाली यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, और फैंस खूब बधाई दे रहे हैं।

Ads