भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अपने गांव आरा पहुंचे, बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग को लेकर बढ़ी चर्चाएं
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अपने गृह जिला आरा पहुंचे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद उनकी आगामी बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
Updated Jun 02 2026 06:37 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Ara, Bihar, India
भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वे अपने गृह जिला आरा में नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि पवन सिंह अपनी आगामी बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में अपने गांव पहुंचे हैं।
स्थानीय लोगों को जैसे ही पवन सिंह के आरा पहुंचने की खबर मिली तो उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके घर जोकहरी पहुंच गए। वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि उनके फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए कितना उत्साहित नजर आ रहे हैं।
Read: अक्षरा सिंह ने पवन सिंह को गाने के माध्यम से किया टारगेट, विवाद के घेरे में आई अभिनेत्री
सूत्रों के मुताबिक पावर स्टार इन दिनों एक बड़े बॉलीवुड प्रोजेक्ट से जुड़े हुए हैं और इसी फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग के लिए बिहार आए हुए हैं। हालांकि फिल्म का आधिकारिक नाम और शूटिंग शेड्यूल को लेकर अभी तक कोई घोषणा नहीं हुई है। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद चर्चाएं तेज हो गई है कि पवन सिंह जल्द बॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाले हैं।