कन्या विवाह विकास समिति के फर्जीवाड़े का खुलासा करने वाले पत्रकार पर हमला, 72 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
Updated Jan 07 2026 02:11 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Garhwa, Jharkhand, India
झारखंड के गढ़वा जिले के पत्रकार विकास साहू पर जानलेवा हमला होने के बाद जिले की कानून व्यवस्था पर एक बार फिर से सवाल खड़े हो गए हैं, घटना के 72 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है, विकास साहू ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनके ऊपर हमला एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश करने की वजह से किया गया है.
शादी के नाम पर ठगी का किया गया था खुलासा
विकास साहू के बयान के अनुसार गढ़वा जिले के विकास माली नामक व्यक्ति ‘कन्या विवाह विकास समिति’ के नाम पर एक संस्था चलता है जिस संस्था के माध्यम से गरीबों से शादी करने के नाम पर अवैध तरीके से पैसे वसूलत था। जिसकी खबर पत्रकार विकास को मिली तो वह जमीनी स्तर पर लोगों से इंटरव्यू किया और इस मामले का खुलासा करते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर सच्चाई की उजागर की थी।
पत्रकार विकास ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि इस खुलासे को रोकने के लिए विकास माली ने उसे पैसे का भी लालच दिया लेकिन विकास ने इस ऑफर को ठुकरा दिया और लगातार सच्चाई सामने लता रहा।
यह भी पढ़ें: औरंगाबाद के यमुनानगर में चलेगा सम्राट चौधरी का बुलडोजर, नोटिस हुआ जारी
प्रमोशन के बहाने बुलाकर किया हमला
पत्रकार ने बताया कि उसे धोखे से प्रमोशन के नाम पर शहर से बाहर बुलाकर पहले से घात लगाए नकाबपोश हमलवारों ने उन पर जानलेवा हमला किया। मारपीट के दौरान हमलावर विकास माली का नाम ले रहे थे इसके बाद किसी तरह विकास वहां से जान बचाई और 7 किलोमीटर भगाने के बाद सुरक्षित स्थान पर पहुंचा जिसके बाद उसने थाने में मामला दर्ज कराया।
पुलिस की मौजूदगी में दोबारा हमले की कोशिश
प्राथमिक की दर्ज होने के बाद विकास साहू दो पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंचे हैं तो वहां पर मौजूद कुछ और सामाजिक तत्वों ने दो बार विकास के ऊपर हमला करने का प्रयास किया लेकिन खतरा देखते हुए विकास वहां से दोबारा भाग कर अपनी जान बचाई और सोशल मीडिया के जरिए अपनी आपबीती साझा की।