औरंगाबाद के यमुनानगर में चलेगा सम्राट चौधरी का बुलडोजर, नोटिस हुआ जारी
Updated Jan 03 2026 09:12 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Aurangabad (Bihar), Bihar, India
बिहार में अतिक्रमण हटाने का अभियान चल रहा है। जगह जगह सम्राट चौधरी के बुलडोजर अतिक्रमण करने वाले लोगों की घर-दुकान हटाने में लगी हुई है।
औरंगाबाद के यमुनानगर में मिली नोटिस
दरअसल मिली जानकारी के अनुसार यमुनानगर के कुछ निवासी औरंगाबाद समाहरणालय पहुंचे और राहत देने की गुहार लगाई।
कुछ महिलाओं ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि वह लोग 1980 से यमुनानगर अदरी नदी के किनारे रह रहे हैं। लेकिन कुछ समय पहले उन्हें नोटिस दिया गया कि वह अपना घर खाली कर दे क्योंकि यह सरकारी जमीन में बना हुआ है। जिसे लेकर कुछ महिला और पुरुष औरंगाबाद समाहरणालय पहुंचे थे।
सिर्फ गरीबो पर चल रहा है सम्राट बुलडोजर
उन लोगों का कहना है कि सिर्फ गरीब लोगों का घर तो तोड़ा जा रहा है जबकि अमीर लोग बील्डिंग बनाकर रह रहे हैं और उन्हें किसी तरह का हे कोई नुकसान नहीं किया जा रहा है। क्या कानून से गरीबो के लिए बना है क्या?
इस बात में कितनी सच्चाई है तो जांच के बाद ही पता चलेगा लेकिन फ़िलहाल औरंगाबाद यमुनानगर में सम्राट चौधरी का बुलडोजर चलाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।