औरंगाबाद के देव सूर्य मंदिर में दी गई दो किशोर को 15 दिन की सामुदायिक सेवा की सजा

औरंगाबाद के देव सूर्य मंदिर में दी गई दो किशोर को 15 दिन की सामुदायिक सेवा की सजा

Nov 16 2025 08:20 am

Editor: Panthalassa Team | Location: Deo, Aurangabad (Bihar), Bihar, India

  • Download
  • no image
  • no image

औरंगाबाद के देव में स्थित सूर्य मंदिर के दानपेटी से नाबालिकों द्वारा चोरी की वारदात का अंजाम दिया गया था, जिसके लिए किशोर न्याय परिषद औरंगाबाद के प्रधान दंडाअधिकारी सुनील प्रसाद सिंह ने देव थाना में सनहा संख्या 142/24 पर सुनवाई करते हुए दोनों नाबालिकों को सजा सुनाई।


दोनों नाबालिकों को दी गई देव सूर्य मंदिर में 15 दिनों तक सामुदायिक सेवा करने की सजा

मिली जानकारी के अनुसार देव सूर्य मंदिर के न्याय समिति के सचिव ने देव सूर्य मंदिर के दानपेटी से ताला तोड़कर चोरी करने की आवेदन देव थाना को 6 दिसंबर 2024 को दिया था, जिसकी सजा में दोनों किशोर को देव सूर्य मंदिर में 15 दिनों तक सामुदायिक सेवा करने का सजा सुनाई गई है।