बिहार के नौबतपुर में दो डांसर बहनों के साथ कई लोगों ने किया रात भर सामूहिक दुष्कर्म, FIR दर्ज

पटना के नौबतपुर में तिलक समारोह में डांस के बहाने बुलाकर दो बहनों के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िताओं के बयान पर 13 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

बिहार के नौबतपुर में दो डांसर बहनों के साथ कई लोगों ने किया रात भर सामूहिक दुष्कर्म, FIR दर्ज

Updated Jun 22 2026 07:24 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India

Patna Naubatpur Gang Rape Case: बिहार अब किसी भी तरह सुरक्षित नहीं है, आए दिन लगातार दुष्कर्म, मर्डर, चोरी और डकैती की खबरें सामने आती रहती हैं पटना के पास नौबतपुर थाना के अंतर्गत दो बहनों को तिलक समारोह में नृत्य कार्यक्रम के बहाने बुलाकर कई लोगों ने उनके साथ रात भर दुष्कर्म किया

दोनों डांसर बहाने झारखंड के लातेहार की रहने वाली है। फिलहाल मीठापुर में किराए के मकान पर रहकर डांस प्रोग्राम करती हैं और अपना जीवन यापन चलती हैं।

Ads


पीड़ित बहनों ने सुनाई आपबीती 

दोनों डांसरों के द्वारा दिए गए बयान के अनुसार, 18 जून को उन्हें नौबतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में तिलक समारोह में डांस करने के लिए बुलाया गया था। इस कार्यक्रम का ऑर्गेनाइजर भेलुरा रामपुर के रहने वाला मुन्ना कुमार था, जिसने दोनों बहनों को कार्यक्रम स्थल पर ले जाने के बजाय अपने चचेरे भाई सूरज कुमार, दोस्त भानु कुमार और कई अन्य युवकों ने उन्हें सुनसान जगह पर ले गए।


रात भर अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर किया दुष्कर्म 

दोनों पीड़ित लड़कियों ने बताया कि रात भर उन्हें अलग-अलग स्थान पर ले जाया गया, जहां सभी ने बारी-बारी से पूरी रात उनके साथ दुष्कर्म किया। जब दोनों बहनों ने वहां से भागने की कोशिश की तो अपराधियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए डर का माहौल बनाए रखा।

अगले दिन सुबह जब सभी आरोपी मिलकर दोनों को कहीं सुनसान जगह पर छोड़ने जा रहे थे, तो फुलवारी शरीफ पहुंचते ही दोनों बहनों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर स्थानीय लोगों ने जब गाड़ी के पास पहुंचा तो लड़कियों ने सारी बातें बताई जिसके बाद डायल-112 की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों लड़कियों को अपने संरक्षण में लेकर फुलवारीशरीफ थाने ले गई।

Ads


13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज 

इस घटना की पूरी जानकारी नौबतपुर पुलिस को दी गई। जिसके बाद दोनों लड़कियों के बयान के आधार पर 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है।