बिहार के फेमस यूट्यूबर मनी मेराज पटना के अनिसाबाद से गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

बिहार के फेमस यूट्यूबर मनी मेराज पटना के अनिसाबाद से गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

Updated Oct 05 2025 03:02 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Bihar, India

Mani Meraj Arrested: लंबे समय से चल रहे मनी मेराज और उनकी गर्लफ्रेंड वन्नू दी ग्रेट के विवादों को लेकर मनी मेराज कि कल देर रात उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की गई है, जानकारी के अनुसार मनी मेराज को पटना के अनीसाबाद इलाके से गिरफ्तार किया गया है, उनकी गर्लफ्रेंड द्वारा मनी के ऊपर दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन और शादी में धोखा देने का आरोप लगाया गया है.

वन्नू दी ग्रेट से छुपाई गई पहली शादी की बात

मनी मेराज की गर्लफ्रेंड का कहना है कि उनसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए पहली शादी को छुपाया और उन्हें शादी का झांसा देकर उनके साथ दुष्कर्म किया साथ ही धर्म परिवर्तन करने का भी दबाव बनाया है, इसके अलावा मानि की प्रेमिका ने कई सारे आरोप लगाए की मणि मिराज कई बार उनकी गर्भपात करवाया जब उसने इसका विरोध किया तो उनसे चोरी चुपके शादी भी रचा लिया लेकिन अब रखने से इंकार भी कर रहे है.

Ads

मनी मेराज के वकील ने गिरफ्तारी के पीछे बताया साजिश

वकील शिवानंद भारती ने कहा कि लिविंग रिलेशनशिप का मामले में दुष्कर्म का आरोप लगाना बदनाम करने का एक साजिश है, गिरफ्तारी के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस कागजात के अभाव में ट्रांजिट रिमांड नहीं ले पाई है लेकिन आज यानी की 5 अक्टूबर को लगभग 3:00 बजे कोर्ट में सुनवाई होगी।