मौसम की चेतावनी: देश के 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
IMD ने दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदल रहा है मौसम का मिजाज।
Updated May 02 2026 03:48 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: New Delhi, Delhi, India
Weather Update India: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देश में मौसम को लेकर एक बड़ी चेतावनी जारी की है । अगर आप कुछ दिनों के अंदर कहीं यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का असर
मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के राज्यों में मौसम का रूप बदलने वाला है। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी और गरज के साथ भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।
इन राज्यों में रहेगा भारी बारिश का अलर्ट:
- हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड: पहाड़ों पर भारी ओलावृष्टि (Hailstorm) की चेतावनी।
- बिहार और पश्चिम बंगाल: 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
- मध्य प्रदेश और राजस्थान: छिटपुट बारिश और आंधी की संभावना।
यह भी पढ़ें: आपके फोन पर भी आया है इमरजेंसी अलर्ट? घबराएं नहीं, जानें क्या है सरकार का नया प्लान
दिल्ली-NCR का मौसम (Delhi Weather Forecast)
राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से बढ़ रही गर्मी में अब राहत मिलने की उम्मीद है। IMD के अनुसार, 3 मई और 4 मई को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 35 से 36 डिग्री तक आ सकता है।
यह भी पढ़ें: अंडमान-निकोबार पहुंचे राहुल गांधी, सरकार के इस बड़े प्रोजेक्ट पर खड़ा किया विवाद; जानें क्या है पूरा मामला
दक्षिण भारत में 'लू' (Heatwave) का प्रकोप
एक तरफ उत्तर भारत में बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है तो वही गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। गर्मी बढ़ने की वजह से लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है।
किसानों के लिए विशेष सलाह
- फसलों की सुरक्षा: कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखें क्योंकि तेज हवाओं और ओलावृष्टि से नुकसान हो सकता है।
- सिंचाई: बारिश की संभावना को देखते हुए सिंचाई के शेड्यूल में बदलाव करें।
मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा कि 60-70 किलोमीटर किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इसके साथ ही बारिश के दौरान बिजली गिरने की भी आशंका जताई जा रही है। इसलिए पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की निर्देश दिया गया है।